Akshay Kumar Praises Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो रही है। फिल्म ने 6 दिनों के भीतर ही 250 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है। इस बीच कई बॉलीवुड गदर 2 की जमकर तारीफ कर चुके हैं। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों का सैलाब सिनेमाघरों में उमड़ आया है, इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) को भारी नुकसान हुआ है। लेकिन फिर भी एक्टर अक्षय कुमार ने गदर 2 की तारीफ की है। अक्षय कुमार फिल्म गदर 2 (Gadar 2) को प्रमोट करते दिख रहे है। वो भी अपनी फिल्म OMG 2 का वीडियो शेयर करते हुए। अक्षय कुमार ने गदर 2 के गाने उड़जा काले कांवा' गाया है। आइए अक्षय कुमार के इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
अक्षय कुमार ने गाया 'उड़जा काले कावां'
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म गदर 2 का गाना उड़वा काले कांवा गाया है, इसी के साथ ही उन्होंने फिल्म OMG 2 का एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह शिव भगवान के अवतार में पंकज त्रिपाठी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच वह अपनी आवाज में उड़जा काले कावां गाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है, फैंस सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
