Alia Bhatt Chit-Chat Session with Fans : हर कोई अपने पसंदीदा स्टार के बारे में जानने के लिए बेताब रहता है। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के सीक्रेट हर कोई जानना चाहता है और स्टार्स भी अपने फैंस से बात करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया के ज़रिए वह अपने फैंस के खुलकर जवाब देते हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने फैंस के लिए एक चिट-चैट सेशन रखा जिसमें उन्होंने अपने फैंस के मजेदार सवालों के जवाब दिए।आइए इसपर एक नजर डालते हैं
आलिया भट्ट के फैंस ने उन्हें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से जुड़े कई सवाल पूछे और उनकी पसंदीदा साड़ी से लेकर पसंदीदा गाने की लिस्ट मांगी।बाद में एक फैन ने उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव( Elvish Yadav) के बारे में कुछ बोलने को कहा तो जवाब में आलिया ने एल्विश का फेवरेट डायलॉग systemmm बोला। जिसे देखकर एल्विश भी खुशी के मारे पागल हो गए और आलिया को i love you कह डाला।

Alia Bhatt
फैंस ने पूछा राहा का हाल
फैंस ने उनकी बेटी राहा के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह 9 महीने की हो गई है और बिल्कुल स्वस्थ है। आलिया ने आगे कहा कि मैंने हाल ही में अपनी बेटी को बोला है कि मैं तुम पर पूरा विश्वास करती हूँ,मैं नहीं जानती की वह सही चीज का चुनाव करेगी या नहीं लेकिन मैं उसे हमेशा सही के लिए प्रेरित करुंगी।जब फैंस ने उनसे पूछा की उन्हें रणबीर कपूर की कौन सी बात सबसे ज़्यादा पसंद हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि वह मेरी सबसे पसंदीदा जगह है मैं उनके साथ खुद को सच्चा और रियल महसूस करती हूँ। इसी के साथ आलिया ने बताया कि वह सेट पर ब्रेक लेते ही सोना पसंद करती हैं और एक प्यारी साई झपकी लेती हैं।

Alia Bhatt
