बॉलीवुड

Ajay Devgn 2025 में भी बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएंगे गर्दा, De De Pyar De 2 की रिलीज डेट आई सामने

Ajay Devgn Starrer De De Pyaar De 2 To Release In May 2025: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन के पास इन दिनों फिल्मों की कतार लगी हुई है। जल्द ही वह 'दे दे प्यार दे 2' में भी नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि फिल्म के ऐलान के साथ-साथ मेकर्स ने रिलीज डेट भी बता दी है।

Image

अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' का हुआ ऐलान

Ajay Devgn Starrer De De Pyaar De 2 To Release In May 2025: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों को हैरान किया है। अजय देवगन की 'शैतान' (Shaitaan) चंद दिनों पहले ही बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यूं तो 2024 में अजय देवगन (Ajay Devgn) के पास काफी फिल्में हैं, लेकिन खास बात तो यह है कि उन्होंने 2025 को भी अभी से ही बुक कर लिया है। दरअसल, अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' का आधिकारिक तौर पर ऐलान हो चुका है और इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म को लेकर फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि 'दे दे प्यार दे 2' पर मेकर्स की मुहर लग चुकी है, साथ ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। तरण आदर्श ने 'दे दे प्यार दे 2' के सिलसिले में लिखा, "ये तय हो चुका है। अजय देवगन, भूषण कुमार और लव रंजन 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) के लिए एक साथ आए हैं। ये फिल्म साल 2025 में 1 मई को रिलीज होगी। मूवी की शूटिंग इसी साल जून से शुरू हो जाएगी।"

अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) को अंशुल शर्मा द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा। वहीं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग इसे प्रोड्यूस करेंगे। 'दे दे प्यार दे 2' का ऐलान भले ही हो चुका है, लेकिन अभी तक बाकी कास्ट का नाम मूवी के लिए सामने नहीं आया है। बता दें कि 'दे दे प्यार दे' में रकुल प्रीत सिंह और तबू ने अजय संग मुख्य भूमिका अदा की थी। हालांकि सीक्वल के लिए स्टार कास्ट का नाम सामने नहीं आया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article