बॉलीवुड

Ramayana Teaser Fan Review: 'मर्यादा में रहकर असुरों का करेंगे नाश', रणबीरमय हुआ इंटरनेट

Ramayana Teaser Fan Review: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का धांसू टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस टीजर को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर छा गए है। सोशल मीडिया पर लोग रणबीर कपूर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

pic credit- ramayana teaser

Ramayana Teaser Fan Review: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के टीजर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच मेकर्स ने आखिरकार फैंस को तोहफा दे दिया। कुछ देर पहले ही रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर मेकर्स ने आउट कर दिया है, जो कि यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम तक पर वायरल हो रहा है। इस टीजर को देखने के बाद लोग मंत्रमुग्ध हो गए है। हर तरफ बस रणबीर कपूर की ही चर्चा हो रही है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं लोगों को रणबीर कपूर का लुक कैसा लगा?

फिल्म रामायण का टीजर रिलीज

फिल्म रामायण का पहला ग्लिम्प्स 'राम' आज यूट्यूब पर रिलीज हो गया। हनुमान जयंती के मौके पर जारी ये ग्लिम्प्स सभी की उम्मीदों पर खरा उतरा और दर्शकों के लिए एक शानदार साबित हुआ।फिल्म के ऑफिशियल हैंडल पर रिलीज हुए इस क्लिप के साथ कैप्शन लिखा गया, 'राम सबसे महान इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा बड़े हित, कर्तव्य को इच्छा से ऊपर और त्याग को स्वार्थ से ऊपर रखा। उनका जीवन मानवता को सशक्त बनाता है, अच्छाई की आस्था जगाता है और दुनिया में शांति स्थापित करता है।' यह 2 मिनट 38 सेकंड लंबा टीजर दर्शकों को फिल्म की एक्शन, एडवेंचर, किरदारों और भव्य युद्ध के दृश्यों की झलक दिखाता है। खूबसूरत विजुअल्स के बीच स्क्रीन पर एक मैसेज भी दिखाया गया, जिसमें लिखा था - 'जब भी दुनिया अराजकता में डूबने लगती है, तब वह हमेशा जवाब होते हैं। 5000 साल से हमारे दिलों पर राज करने वाले, हमारे रक्षक, हमारे हीरो, हमारे लीजेंड। हम महान मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जश्न मनाते हैं।'

रणबीर कपूर की तारीफ में लोगों ने कही ये बात

बता दें कि बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के टीजर को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय दे रहे हैं। कुल मिलाकर सभी लोगों को टीजर पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा, टीजर में जो म्यूजिक है उसी से मेरे रोंगटे खड़े हो गए हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'रणबीर कपूर बिल्कुल भगवान की तरह लग रहे है। एक अन्य ने VFX की जमकर तारीफ की है।

आलिया भट्ट ने कही थी ये बात

एक वर्चुअल इंटरैक्शन में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की खूब तारीफ की थी एक्ट्रेस ने कहा, 'कल रामायण का 'राम यूनिट रिलीज होने वाला है। मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करूंगी, इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि इसे सपोर्ट करें।' उन्होंने रणबीर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा, 'यह बिल्कुल शानदार है। रणबीर ने बहुत खूबसूरत काम किया है। मैं इंतजार नहीं कर पा रही कि आप लोग इसे देखें। यह सचमुच इस दुनिया से बाहर का अनुभव है।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article