बॉलीवुड

Salman Khan-Aishwarya Rai को एक वीडियो में देख आग बबूला हुआ फैंस, कहा-'ऐसा मत करो..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 5, 2023, 08:00 AM IST

Salman Khan and Aishwarya Rai viral video: सोशल मीडिया पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान, ऐश्वर्या और आराध्या साथ में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर अब ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस ने नाराजगी जता रहे है।

Image

Salman Khan and Aishwarya Rai Bachchan Viral Video

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐश्वर्या और सलमान के वीडियो पर भड़के फैंस।
  • इस वीडियो पर ऐश्वर्या के फैंस ने आपत्ति जताई है।
  • सलमान-ऐश्वर्या वायरल वीडियो में एक साथ दिख रहे हैं।

Salman Khan and Aishwarya Rai Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में NMACC इवेंट में सलमान खान और ऐश्वर्या राय भी नजर आए हैं। इस बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान और ऐश्वर्या पैपराजी को साथ में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं।

हालांकि ऐश्वर्या राय और सलमान खान का यह एडिट वीडियो अब फैंस का गुस्सा झेल रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के देखने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस नाराज हो गए हैं। वायरल वीडियो में ऐश्वर्या, सलमान और आराध्या एक साथ पोज दे रहे हैं। फैंस का मानना है कि सेलेब्स के साथ इस तरह का मजाक करना सही नहीं है।

ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस ने जताई नाराजगी

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। जिसके बाद मां-बेटी एक साथ फोटोज और वीडियो क्लिक करवाती नजर आ रही थी। हालांकि सोशल मीडिया पर सलमान खान और ऐश्वर्या की वीडियो को एडिट कर इस तरह दिखाया गया कि मानो वह साथ में ही खड़े हैं। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘भाई सेलिब्रिटी भी इंस्टाग्राम यूज करते हैं, आपको ऐसी वीडियो नहीं एडिट करनी चाहिए।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘भाई ऐसा मत करो।’

बता दें के ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान के इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक तरफ जहां ऐश्वर्या के फैंस इस वीडियो के गलत बता रहे हैं, वहीं भाईजान के फैंस का मानना है कि अब सलमान की फैमिली कंप्लीट लग रही हैं। सोशल मीडिया पर बीते काफी दिनों से यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article