बॉलीवुड

सालों बाद एक ही फोटो में दिखे सलमान खान और ऐश्वर्या राय, फैंस बोले- दिन बन गया

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 2, 2023, 07:14 PM IST

मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के लॉन्च में बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा है। इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक फोटो ने सभी का ध्यान खींचा जिसमें ऐश्वर्या राय और सलमान खान एक साथ नजर आए। इस फोटो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

Image

Salman and Aishwarya at NMACC (credit pic: social media)

मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के लॉन्च में बॉलीवुड हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस इवेंट में बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई स्टार्स ने हिस्सा लिया। NMACC इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस इवेंट की एक फोटो सबसे ज्यादा वायरल हो रही हैं जिसमें पहली बार सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) साथ में नजर आए है। कई सालों बाद पहली ऐसी फोटो सामने आई है जिसमें दोनों दिखाई दे रहे हो। NMACC गाला के दूसरे दिन भी सितारो का जमवाड़ा लगा है।

एक फोटो में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, शाहरुख खान, सलमान खान और नीता अंबानी नजर आ रही हैं। इस फोटो के साइड एंगल में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी अराध्या के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। हालांकि फोटो में ऐश्वर्या राय का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन आराध्या को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं। पहली बार सलमान खान और ऐश्वर्या राय किसी फ्रेम से साथ दिखाई दिए हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

salman and aishwarya (1)

salman and aishwarya (1)

सोशल मीडिया पर यूजर्स कैमरामैन की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, फोटो खींचने वाला जीनियस है, वो जानता था कि लोगों का ध्यान कैसे खींचना है। आराध्या, ऐश्वर्या और सलमान तीनों एक साथ दिखाई दे रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, कैमरामैन स्मार्ट है उसने सलमान खान और ऐश्वर्या राय को सेम पिक्चर में रखा है।

इस इवेंट में रणवीर सिंह से लेकर वरुण धवन तक ने परफॉर्म किया। रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने दिल धड़कने दो गाने पर परफॉर्म किया। इसके अलावा वरुण धवन और गिगी हदीद के वीडियो की चर्चा दिन भर रहीं। गिगी को किस करने पर वरुण को जमकर ट्रोल किया गया। एक्टर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सफाई दी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article