बॉलीवुड

Shaad Ali की नेक्स्ट में नजर आएंगे Ahan Shetty, इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे मेकर्स

Ahan Shetty To Star in Shaad Ali's Next: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्हें 'साथिया' फेम डायरेक्टर शाद अली एक रोमांटिक लव-स्टोरी बेस्ड मूवी ऑफर हुई है। इस फिल्म के लिए अभी लीड हीरोइन का नाम सामने नहीं आया है।

Image

Ahan Shetty Next With Shaad Ali

Ahan Shetty To Star in Shaad Ali's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'तड़प' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 'तड़प' के लगभग 4 सालों के बाद अहान शेट्टी को एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अहान शेट्टी को एक बड़े डायरेक्टर शाद अली (Shaad Ali) की धांसू मूवी ऑफर हुई है। सुनने में आ रहा है कि अहान शेट्टी और शाद अली की इस मूवी की शूटिंग शुरू करने की तैयारियां भी मेकर्स ने शुरू कर दी हैं।

शाद अली संग अहान शेट्टी ने मिलाया हाथ

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शाद अली अपनी नई फिल्म में अहान शेट्टी को कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों हाल ही में एयरपोर्ट भी स्पॉट किया गया था। बताया जा रहा है कि अहान शेट्टी और शाद अली फिल्म की डिटेल्स के लिए दिल्ली आए थे। यह एक लव-स्टोरी बेस्ड मूवी होगी। मेकर्स इस समय अहान शेट्टी के अपोजिट लीड हीरोइन की तलाश में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस साल ही फिल्म को शूटिंग भी शुरू की जा सकती है।

अहान शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस समय फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लगभग 4 सालों बाद अहान शेट्टी को जेपी दत्ता की 'बॉर्डर 2' ऑफर हुई है। फिल्म में अहान शेट्टी के साथ सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज की जा सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article