दुनिया

हूती हमलों से निपटने के लिए सऊदी अरब की मदद करेगा ब्रिटेन, लड़ाकू विमानों को मिलेगा RAF का सपोर्ट

यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच ब्रिटेन सऊदी अरब को सीमित सैन्य मदद देगा। ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स का एक वॉयेजर विमान सऊदी लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन भरने की सुविधा देगा।

Image

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम

Photo : AP

यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों के बीच ब्रिटेन ने सऊदी अरब को सीमित सैन्य मदद देने का फैसला किया है। ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (RAF) सऊदी लड़ाकू विमानों को हवा में ही ईंधन भरने की सुविधा देगी। यह व्यवस्था फिलहाल कुछ हफ्तों के लिए होगी और बाद में इसकी समीक्षा की जाएगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क जाते समय पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन का कदम अपने देश और पूरे क्षेत्र के हितों की सुरक्षा के लिए है।

सऊदी पर लगातार हमले कर रहे हूती

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित यमनी सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है। हूती विद्रोही सऊदी अरब को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। शनिवार को भी राजधानी रियाद को निशाना बनाकर एक मिसाइल हमला किया गया, जिसे बीच रास्ते में रोक दिया गया। हूती विद्रोहियों ने बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य और लाल सागर में सऊदी शिपिंग के खिलाफ नाकाबंदी का ऐलान भी किया है। इसके अलावा सऊदी अरब से जुड़े जहाजों और तेल ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article