बॉलीवुड

विक्की कौशल की 'छावा' देख गांव वालों ने टॉर्च की रोशनी में खोद दिया पूरा खेत, सोने के सिक्के की खोज में उमड़ी भीड़

बुरहानपुर मुगलकाल में एक समृद्ध शहर था। ऐसा कहा जाता है कि यहां मुगलों का सिक्का बनाने का कारखाना था। अब फिल्म छावा देखने के बाद गांव के लोग रात में खेतों में सिक्के ढूंढने लगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि लोग टॉर्च की रोशनी में रात को सिक्का ढूंढ रहे हैं।

Image

Vicky Kaushal Chhava

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' इस समय बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इंडिया में 'छावा' का ग्रॉस कलेक्शन 571.00 करोड़ रुपये हो गया है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार फिल्म छावा देखने के बाद बुरहानपुर में असीरगढ़ किले के पास दबे सोने के सिक्कों को निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। सोशल मीडिया पर ग्रामीणों का वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दिखाई दे रहा था कि वो खेतों में खुदाई कर धन पाने की कोशिश कर रहे थे।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गांव वालों ने फिल्म 'छावा' देखी, जिसमें दिखाया गया है कि छत्रपति संभाजी महाराज (विक्की कौशल) और औरंगजेब (अक्षय खन्ना) बुरहानपुर में किले के पास सोने के सिक्के दबे होने की बात कर रहे थे। जो उस समय मुगल साम्राज्य का केंद्र था। अब सोशल मीडिया पर गांव वालों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीणों को शाम 7 बजे से सुबह 3 बजे तक टॉर्च और मेटल डिटेक्टर का उपयोग करके असीरगढ़ किले के पास खुदाई करते हुए देखा गया है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने अवैध उत्खनन के खिलाफ चेतावनी जारी की है। हालांकि इसका कोई सबूत नहीं है, लेकिन इतिहास बताता है कि बुरहानपुर में सोने से भरे खजाने दबे हुए हैं।

छावा में नजर आए ये सितारे

छावा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक है। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। छावा को लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई के रोल में नजर आ रही हैं। वहीं अक्षय खन्ना को मुगल सम्राट औरंगजेब के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं आशुतोष राणा को सरसेनापति हंबीराव मोहिते के रूप में, नील भूपलम को राजकुमार अकबर के रूप में, दिव्या दत्ता को सोयराबाई के रूप में, और डायना पेंटी को ज़ीनत-उन-निसा बेगम के रूप में दिखाया गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article