बॉलीवुड

सारा अली खान ने मारी टाइगर की एक्शन मूवी को लात, डूबते करियर को बचाएगी एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 28, 2023, 11:57 AM IST

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अपकमिंग फिल्म में दिशा पाटनी (Disha Patani) लीड रोल में नजर आ सकती हैं। निर्देशक जगन शक्ति की एक्शन थ्रिलर फिल्म में टाइगर और दिशा नजर आएंगे। बागी 2 के बाद दोनों फिर से साथ में काम करेंगे। फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा।

Image

Tiger and Disha (credit pic: instagram)

टाइगर श्रॉफ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो रही हैं। टाइगर और कृति की फिल्म गणपत बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इसके बावजूद एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में है। एक्टर पूजा एंटरटेनमेंट के साथ एक बार फिर जुड़ रहे हैं। टाइगर के साथ फिल्म हीरो नंबर वन में दिशा पाटनी नजर आएंगी। पहले इस फिल्म में टाइगर के साथ सारा अली खान नजर आने वाली थी। लेकिन डेट्स की वजह से सारा ने इस फिल्म को साइन करने से मना कर दिया है।

टाइगर और दिशा ने इससे पहले साथ में बागी 2 में काम किया था। जगनशक्ति साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर हैं। उन्होंने मिशन मंगल जैसी हिट फिल्म बनाई है। जगन शक्ति के निर्देशन में टाइगर और दिशा दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। हीरो नंबर वन एक एक्शन मूवी होगी।

टाइगर- दिशा फिर करेंगे साथ में काम

रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा और टाइगर ने लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट किया था। साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि दोनों ने रिलेशनशिप की खबरों को अफवाह बताया था। टाइगर और दिशा का कहना है कि वो हमेशा सिर्फ अच्छे दोस्त थे। दोनों एक- दूसरे को हमेशा सपोर्ट करते हैं। दिशा अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस को एक्शन फिल्में पसंद है। वहीं, दिशा और टाइगर दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। दिशा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ योद्धा और कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगी। वहीं, टाइगर जल्द अक्षय के साथ बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article