12th Fail Box Office Collection: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म 12वीं फेल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म की कहानी आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा के जीवन पर आधारित है। फिल्म में एक लड़के की कहानी को दिखाया गया है जो गांव से निकलकर शहर आईपीएस की तैयारी के लिए आता है। विक्रांत ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को खूब इंप्रेस किया है। फिल्म कंगना रनौत की तेजस के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है?
विक्रांत ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। एक्टर ने अपने रोल को निभाने के लिए कई महीनों तक गांव में रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म की दमदार कहानी लोगों को पसंद आएगी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
कंगना की तेजस को कड़ी टक्कर दे रही हैं 12वीं फेल
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कंगना की तेजस को कड़ी टक्कर दे रही है। कंगना की तेजस ने बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की है। विक्रांत मैसी की फिल्म को 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 12वीं फेल कंगना की तेजस को पीछे छोड़ सकती हैं। विक्रांत इसके अलावा तापसी पन्नू के साथ फिर आई हसीन दिलरुबा में नजर आएंगे। इसके पहले पॉर्ट को लोगों ने खूब पसंद किया था।
