बॉलीवुड

आदर जैन के बाद Tara Sutaria को मिला नया प्यार? देर रात रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग डिनर डेट पर हुई स्पॉट

तारा सुतारिया इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार तारा सुतारिया को नया प्यार मिल गया है। तारा को हाल ही में एक रेस्टोरेंट के बाहर रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं कौन है वो जिन्हें तारा डेट कर रही हैं।

Image

Tara Sutaria

तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अपने एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन की शादी के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। अब ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस को अपना नया प्यार मिल गया है। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार तारा सुतारिया वीर पहारिया को डेट कर रही हैं। दोनों को हाल ही में प्यार हुआ है। जिसके बाद से दोनों ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ बिता रहे हैं।

वीर पहारिया ने इस साल की शुरुआत में फिल्म स्काई फोर्स से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है। रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि दोनों पिछले दो महीनों से डेटिंग कर रहे हैं। हाल ही में तारा और वीर को सेम रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। तारा को पहले अपनी कुछ गर्लफ्रेंड के साथ जाते हुए देखा गया, वही वीर अकेले बाहर निकले और पैपराजी के लिए पोज दिए।

फैशन वीक में रूमर्ड कपल ने बिखेरा था जलवा

इससे पहले तारा और वीर ने लैक्मे फैशन वीक x FDCI में ASOS के लिए एक साथ रैंप वॉक किया था। जिस समय से दोनों की अफवाहें तेज हो गई थी। इस दौरान तारा काले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वही वीर पहारिया ने सफेद सूट कैरी किया था।

आदर ने तारा को बताया था टाइमपास

तारा सुतारिया पहले अदार जैन को डेट कर रही थीं, लेकिन 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हाल ही में आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से शादी कर ली। अदार की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड तारा पर गलत कमेंट कर रहे थे और उन्हें केवल टाइमपास बता रहे थे। आदर जैन ने सभी के सामने अलेखा से कहा था-"मैंने अपने जीवन के चार साल टाइम पास में बिताए हैं, लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article