बॉलीवुड

Adipurush Final Trailer: राघव-जानकी का प्यार देख फैंस के निकले आंसू, आदिपुरुष का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 7, 2023, 09:55 AM IST

Adipurush Final Trailer: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को 16 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है। इससे पहले अब इसका दूसरा ट्रेलर यूट्यूब पर जारी हो गया है। जिसमें राघव-जानकी की दमदार कैमिस्ट्री नजर आ रही है।

Image

Adipurush Final Trailer

KEY HIGHLIGHTS
  • आदिपुरुष का फाइनल ट्रेलर हुआ जारी।
  • प्रभास और कृति सेनन की दमदार कैमिस्ट्री दिखी है।
  • आदिपुरुष के दूसरे ट्रेलर ने फैंस का दिन जीत लिया है।

Adipurush Final Trailer: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को 16 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है। इससे पहले अब इसका दूसरा ट्रेलर यूट्यूब पर जारी हो गया है। जिसमें राघव-जानकी की दमदार कैमिस्ट्री नजर आ रही है। फिल्म आदिपुरुष में श्रीराम के किरदार में प्रभास काफी पसंद किए जा रहे हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव देख फैंस को उनमें श्रीराम जैसी छवि नजर आ रही है। सिर्फ इतना ही नहीं माता सीता के किरदार में कृति सेनन की भी जमकर तारीफ हो रही है। आदिपुरुष का ये दूसरा ट्रेलर वीएफएक्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और दमदार एक्शन से भरपूर है। इस ट्रेलर में वो सबकुछ है जो दर्शकों को बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए आकर्षित कर सकता है। यूट्यूब पर रिलीज होते हैं आदिपुरुष का ट्रेलर वायरल हो गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

माता सीता को बचाने निकले श्रीराम

आदिपुरुष का ये दूसरा ट्रेलर रावण के सीता हरण से शुरू होता है, जहां वह माता सीता को छल से अपने साथ ले जाता है। इस बीच भगवान श्रीराम अपनी जानकी को बचाने के लिए हुंकार भर लेते हैं और वानर सेना के साथ श्रीलंका की तरफ चलने लगते हैं। इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन और वीएफएक्स नजर आ रहे हैं। यकीनन बड़े पर्दे पर जब 3D में फैंस इन सीन्स को देखेंगे तो और भी एंटरटेनिंग होने वाले हैं। देखने वाली बात यह है कि इस दूसरे ट्रेलर में भी सैफ अली खान का रावण वाला लुक नहीं दिखाया गया है। इसके पीछे की वजह किसी भी तरह की कॉन्ट्रोवर्सी से बचना है।

बता दें कि लगभग 3 मिनट के इस ट्रेलर में भगवान राम के किरदार के साथ ही हनुमान जी के जबरदस्त एक्शन ने भी फैंस का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म को देखने के लिए अलग ही एक्साइटमेंट लेवल है, पहले ही दिन ये सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article