बॉलीवुड

Swara Bhaskar pregnancy: शादी के 3 महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं स्वरा भास्कर, शेयर की बेबी बंप की PICS

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 6, 2023, 12:44 PM IST

Swara Bhaskar pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद अहमद के साथ बेबी बंप की फोटोज शेयर की हैं। शादी के लगभग 3 महीने बाद ही स्वरा के बेबी बंप की फोटोज सामने आ गई हैं।

Image

swara bhaskar announces her pregnancy

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है।
  • स्वरा भास्कर ने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की है।
  • सोशल मीडिया पर स्वरा की फोटोज वायरल हो रही हैं।

Swara Bhaskar pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद अहमद के साथ बेबी बंप की फोटोज शेयर की हैं। शादी के लगभग 3 महीने बाद ही स्वरा के बेबी बंप की फोटोज सामने आ गई हैं। स्वरा भास्कर ने लगभग 3 महीने पहले 16 फरवरी 2023 को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग शादी कर ली थी। अब सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर प्रेग्नेंसी की न्यूज सुनकर फैंस को खुशी भी हो रही है और हैरानी भी। स्वरा ने अपने पति फहाद के साथ एक फोटोज शेयर की है, जिसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन ने उन्होंने ये गुड न्यूज फैंस को सुनाई है। आइए स्वरा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

स्वरा भास्कर ने फैंस को सुनाई गुड न्यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती है। समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग शादी करने के बाद भी एक्ट्रेस काफी चर्चा में रही थी। अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा, 'कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का उत्तर एक साथ मिलता है! जैसे ही हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं, धन्य, आभारी, उत्साहित (और अनजान!)!' इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने पति फहाद अहमद को भी टैग किया है।

फैंस ने दी जमकर बधाई

अब स्वरा भास्कर का ये इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वरा की बेबी बंप की फोटो पर कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। वहीं कई फैंस इतनी जल्दी गुड न्यूज सुनाने की वजह से फहाद और स्वरा की टांग भी खींच रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article