Adipurush Boycott Getiing Trolled: फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट गया है। आदिपुरुष के टीजर को देख कर कुछ लोग फिल्म के मेकर्स पर अपनी धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। तो कुछ का मानना है कि यह टीजर किसी कार्टून फिल्म जैसा नजर आ रहा है। फिल्म में प्रभास (Prabhas)और अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) लीड रोल मे नजर आएंगे।
एक तरफ जहां प्रभाष भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं वहीं सैल अली खान रावण की रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म का टीजर देख सभी को नाखुश हैं। टीजर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बॉयकॉट आदिपुरुष ट्रेंड कर रहा है। आइए इस आर्टिकल में इसके पीछे की वजह जानते हैं।
सैफ अली खान का लुक देख भड़के लोग
फिल्म आदिपुरुष में रावण का महत्वपूर्ण किरदार सैल अली खान निभा रहे हैं। टीजर रीलीज होने के बाद से ही लोगों ने रावण के लुक पर सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं। टीजर में लोगों को रावण का ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि टीजर में सैफ अली खान रावण नहीं बल्कि मुगल शासक औरंगजेब की तरह नजर आ रहे हैं। फिल्म आदिपुरुष के टीजर में रावण को हेयर कट में दिखाया गया है जो भी काफी अजीब लग रहा है।
हिंदू माइथोलॉजी को बनाया मजाक
लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म आदिपुरुष के जरिए हिंदू माइथोलॉजी को लोगों तक एक अच्छे अंदाज में पहुंचाया जाएगा। हालांकि टीजर में ऐसे कई सीन्स हैं जहां इसका उल्टा होता ही नजर आ रहा है। टीजर में सोने की लंका को किसी भूत बंगले की तरह दिखाया गया है। रावण की सेना जो राक्षसों से भरी भी उसने जोंबी दिखाए गए हैं। फिल्म से जहां शानदार वीएफएक्स की उम्मीद की जा रही थी वहां टीजर से एक कार्टून फिल्म जैसी फील आती है।
बता दें कि यह फिल्म 500 करोड़ की लागत के बाद बनाई गई है। अगर फिल्म मेकर्स ने मूवी में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया तो उन्हें जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ सकता है।
