बॉलीवुड

Breathe Into The Shadows Teaser Out: हाथ में चाकू पकड़े नजर आए अभिषेक बच्चन, थ्रिलर और सस्पेंस का मिलेगा डबल डोज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 05:56 PM IST

Breathe Into The Shadows Teaser Out: अभिषेक बच्चन और अमित साध की सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडो का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में अभिषेक के अंदाज ने जीता दर्शकों का दिल। आइए जानते हैं इस सीरीज को कब और कहां देख सकते हैं।

Image

breathe into the shadow teaser

KEY HIGHLIGHTS
  • अभिषेक बच्चन की सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडो का टीजर रिलीज
  • अभिषेक बच्चन दमदार लुक में नजर आए
  • अभिषेक के साथ अमित साध मुख्य भूमिका में हैं

Breathe Into The Shadows Teaser Out: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और अमित साध (Amit Sadh) की फिल्म ब्रीद: इनटू द शैडो 2 (Breathe Into The Shadows 2) का टीजर रिलीज हुआ है। इस सीरीज में अभिषेक बच्चन और अमित साध मुख्य भूमिका में हैं। फैंस इस सीरीज के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ब्रीद का नया सीजन सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। आप इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर 9 नवंबर 2022 से देख सकते हैं। अभिषेक ने टीजर का वीडियो शेयर किया है।

'ब्रीद: इनटू द शैडो 2' के 27 सकेंड के टीजर की शुरुआत पिछले सीजन के झलक से होती है। टीजर में हत्या और रामलीला के शार्ट को दिखाया गया है। स्क्रीन पर 4 दिखाया गया, जिसका मतलब है 4 खून और आगे 6 लिखा हुआ है। टीजर में नित्या मेनन और अमित साध भी नजर आ रहे हैं। ब्रीद का नया सीजन एंडवेंचर और सस्पेंस से भरपूर होने वाला है। इसके पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सीरीज में अभिषेक की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

यहां देखें 'ब्रीद: इनटू द शैडो 2' का टीजर

ब्रीद इनटू द शैडो 2 एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है,जिसका निर्देशन मंयक शर्मा ने किया है। ब्रीद का नया सीजन दिल्ली और मुंबई में शूट हुआ है। अभिषेक इस सीजन में डबल रोल में नजर आएंगे। अभिषेक की पत्नी का किरदार नित्या मेनन निभा रही हैं। अमित साध पुलिस वाले की भूमिका में हैं, जो अभिषेक और उनकी पत्नी से जुड़े हैं। इसका दूसरा सीजन वहीं से शुरू होगा जहां पर पहला सीजन खत्म हुआ था। 'ब्रीद: इनटू द शैडो' ब्रीद का स्पिन-ऑफ है, जिसमें आर माधवन और अमित साध मुख्य भूमिका में थे। नया सीजन 9 नवंबर से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। इस सीरीज में अभिषेक, नित्या और अमित के अलावा सैयामी खेर और नवीन कस्तूरिया भी मुख्य भूमिका में हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article