Housefull 5 Cast and Release Date: बॉलीवुड में कई फिल्म इतनी हिट हो जाती है कि समय समय पर उनकी कई फ्रेंचाइजी रिलीज की जाती हैं। जैसे दबंग, सिंघम हाउसफुल आदि। अब हाउसफुल की एक फ्रेंचाइजी रिलीज होने की खबर सामने आ रही है। हाउसफुल की पांचवीं फिल्म पर काम शुरू हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म की स्क्रिप्ट को भी लॉक कर दिया है अब वह 5 एक्टर्स को एक साथ इस फिल्म के लिए कास्ट करने का प्लान कर रहे हैं।
कौन से 5 एक्टर फिल्म में होंगे शामिल?
ताजा रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और बॉबी देओल हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म के लिए एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि निर्देशक इसे एक मेगा बजट फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
पूरी हो गई फिल्म की स्क्रिप्ट
पिंकविला ने बताया कि साजिद हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पूरी स्टार कास्ट को पांचवीं फिल्म में एक साथ लाना चाहते है। बताया जा रहा है कि एक ऐसी स्टोरी को लिखने की कोशिश कर रहे हैं जिससे फिल्म में सभी स्टार कास्ट को एक साथ लाया जा सके अब आखिरकार फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया गया है। अब साजित कास्टिंग की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने जा रहे हैं।
कब तक रिलीज होगी फिल्म?
फैंस को बता दें कि फिल्म के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। पांच मेल लीड के अलावा, निर्माता पिछली फिल्मों की सभी फीमेल लीड्स को भी एक साथ ला सकते हैं। बता दें कि साजिद नाडियाडवाला ने पहली बार 2010 में हाउसफुल रिलीज़ की। जिसके बाद साल 2012 में हाउसफुल 2, 2016 नें हाउसफुल 3 और साल 2019 में हाउसफुल 4 रिलीज की गई थी। इसके साथ ही बता दें कि अक्षय कुमार इस फ्रैंचाइज़ी की सभी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।
