बॉलीवुड

अभिनव कश्यप ने सलमान खान के भाई को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- 'अरबाज निकम्मा और गधा है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 19, 2025, 11:22 AM IST

Abhinav Kashyap on Arbaaz Khan: डायरेक्टर अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के निशाने पर लिया है। अभिनव कश्यप ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) को लेकर तहलका मचाने वाला बयान दिया है।

Image

Image Source: IMDb

Abhinav Kashyap on Arbaaz Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म दबंग (Dabangg) के डायरेक्टर अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने सलमान खान (Salman Khan) के परिवार पर एक बार फिर से तीखा हमला किया है। अभिनव कश्यप ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है।

अभिनव कश्यप ने अरबाज खान को लेकर कही ये बात

सलमान खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह डायरेक्टर अभिनव कश्यप का एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान अभिनव कश्यप ने सलमान खान के भाई अरबाज को एक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। Bollywood Thikana को दिए इंटरव्यू के दौरान अभिनव कश्यप ने अरबाज खान को लेकर कहा कि 'अरबाज निकम्मा है, वो गधा है, चोर है। उसे कुछ नहीं आता।' इसके आगे उन्होंने बोला कि 'मेरे क्रेडिट भी खा रहे हैं, मेरा हक मार के लोग बैठे हैं। ये कब्जा है। इसी लिए मैं कहता हूं ये जिहादी मानसिकता के लोग हैं।' अभिनव कश्यप ने सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'अभी किसी ने पूछा नहीं, सलीम खान आ गए सफाई देने कि हमारी फैमिली ने कभी बीफ नहीं खाया। अरे तेरे से किसी ने पूछा?' अभिनव ने सलमान की चैरिटी बीइंग ह्यूमन (Being Human) को भी निशाने पर लिया, “बीइंग ह्यूमन में चैरिटी के नाम पर हर चीज, एवरीथिंग फॉर इफेक्ट है।' वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

सलमान खान से भी रहा विवाद

सलमान खान और अभिनव कश्यप के बीच का विवाद काफी पुराना है। अभिनव कश्यप पहले भी खान परिवार पर कई आरोप लगाते हुए नजर आए हैं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article