आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) अपनी मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ जल्द शादी करने वाली हैं। कपल ने पिछले साल नंवबर महीने में सगाई की थी। दोनों एक- दूसरे को साथ अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। इरा अपने मंगेतर पर हमेशा प्यार लुटाती हुई नजर आती है। फैंस दोनों की शादी का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इरा अपने मंगेतर नुपुर से अगले साल 3 जनवरी को शादी करेंगी।
कपल कोर्ट मैरिज के बाद उदयपुर में शादी करेंगे। सोर्स के मुताबिक, कपल उदयपुर में ग्रैंड वैडिंग करेंगे। शादी की तैयारियां 3 दिन तक चलेगी। शादी के फंक्शन में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को इनवाइट नहीं किया है। इरा के पिता आमिर बेटी की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है।
इरा और नुपुर की पहली मुलाकात
इरा और नुपुर की पहली मुलाकात साल 2017 में हुई थी। नुपुर पेशे से फिटनेस ट्रेनर है। नुपुर इरा को ट्रेन करने के लिए आए थे। दोनों पहले दोस्त बने थे। इसके बाद दोनों ने एक- दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इरा नुपुर को प्यार से पोपेय कहती हैं। इरा फिल्मों से दूर रहती हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इरा सुसाइड और डिप्रेशन जैसे गंभीर मुद्दों को खुलकर बात करती हैं। इरा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं।
