बॉलीवुड

इंडिया के बाद चीन में बजेगा विक्रांत मैसी की 12th Fail का डंका, इस बार टूटेगा 'दंगल' का रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2024, 02:26 PM IST

12th Fail Release in China: विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' को अब इंडिया के बाद चीन में रिलीज करने की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म को चीन में 20 हजार से ज्यादा स्क्रीनों पर दिखाया जाएगा।

Image

Instagram

12th Fail Release in China: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी की लीड रोल वाली फिल्म '12वीं फेल' को लोगों ने काफी पसंद किया था। बेहद कम बजट में बनी विक्रांत मैसी की इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म की कमाई देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। फिल्म को बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर रिलीज किया गया था, जहां '12वीं फेल' आते ही छा गई थी। अब इन सब के बाद '12वीं फेल' के मेकर्स फिल्म को चीन में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मालमा क्या है।

चीन में रिलीज होगी '12वीं फेल'

एक्टर विक्रांत मैसी ने फिल्म '12वीं फेल (12th Fail)' में धांसू एक्टिंग कर सबका दिल जीत लिया था। फिल्म की रिलीज के बाद से इसकी कहानी को लेकर खूब चर्चा हुई थी। फिल्म को देखने के लिए काफी संख्या में लोग सिनेमाघर भी पहुंचे थे, जिसके चलते विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। अब इंडिया के बाद फिल्म को चीन में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि विक्रांत मैसी की ये फिल्म चीन में भी बंपर कमाई करने वाली है। विक्रांत मैसी ने बताया कि फिल्म '12वीं फेल' को 20 हजार से ज्यादा स्क्रीनों पर दिखाया जाएगा। आपको बता दें पहले भी कई फिल्में चीन में रिलीज हो चुकी हैं। आमिर खान की 'दंगल' चीन में जमकर कमाई भी की थी।

आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की लाइफ पर बनी है फिल्म

विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की कहानी एकदम रियल है। ये फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की लाइफ पर बनी है। इस फिल्म में मेधा शंकर ने मनोज कुमार शर्मा की पत्नी श्रद्धा जोशी को रोल प्ले किया था। विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article