भोजपुरी

रिलीज के साथ ही धूम मचा रहा है शिवानी सिंह का नया गाना 'दोहा में का करबा', एक दिन में मिले एक मिलियन व्यूज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 01:00 AM IST

Shivani Singh Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना दोहा में का करबा रिलीज हो गया है। रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने को एक मिलियन यानी 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में यूपी, बिहार के पलायन के दर्द को दिखाया है।

Image

Doha Mei Ka Karba

KEY HIGHLIGHTS
  • शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना दोहा में का करबा रिलीज हो गया।
  • दोहा में का करबा को 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
  • शिवानी सिंह के इस गाने में पलायन के दर्द को दिखाया है।

Bhojpuri Song Doha Mei Ka Karba: पलायन आज भी बिहार-यूपी की प्रमुख समस्या है, जिस पर पहले भी कई लोकगीत बनते रहे हैं। ऐसा ही एक धमाकेदार भोजपुरी लोकगीत वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। यह लोकगीत है - 'दोहा में का करबा', जिसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। यह लोकगीत भोजपुरी के दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है। तभी अब तक इसे एक मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

'दोहा में का करबा' को शिवानी सिंह ने गाया है, जिनकी आवाज बेहद खूबसूरत है। 'दोहा में का करबा' लोकगीत को माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है, जो इंडस्ट्री की नई पौध की उभरती अदाकारा हैं। भोजपुरी के दर्शक इस गीत को बेहद प्यार दे रहे हैं। इससे सिंगर शिवानी सिंह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह गीत पूरी तरह से मनोरंजक और यूपी बिहार के एक बड़े वर्ग की व्यथा है, जो रोजगार के लिए आज भी देशभर ही नहीं, विदेशों में भी पलायन कर रहे हैं। खास कर गल्फ देशों में अधिक कमाई के लिए जाने को मजबूर हैं।'

दिखाती है समाज की जीवनशैली

सिंगर शिवानी कहती हैं, 'उनकी परिस्थितियां कुछ ऐसी होती है, कि अगर नई शादी भी हुई है। तब भी रोजगार के लिए घर छोड़ना ही पड़ता है। यही इस गानेमें है। लोकगीत हमेशा समाज के दुख सुख की अभिव्यक्ति होती है। चाहे जितने भी लोकगीत हैं, उन्हें सुनकर समाज की जीवनशैली का पता चलता है। हमारा लोकगीत 'दोहा में का करबा' भी आज के दिनों की कहानी को संगीत के कहने वाला है। इसलिए आप सबों से आग्रह करूंगी कि आप भी 'दोहा में का करबा' को सुने और अपना बहुत सारा प्यार दें।

आपको बता दें कि 'दोहा में का करबा' का लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। वहीं, इसका म्यूजिक विकास यादव का है। गाने के डायरेक्टर भोजपुरिया हैं। वहीं, इसके प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article