Ravi Kishan Tweet: स्टार एक्टर और सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) इन दिनों अपने एक वायरल बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर उनके बयान से जुड़े कई मजेदार मीम्स और रील्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान रवि किशन से पूछा गया था कि वह जिंदगी में पहचान और पैसा, दोनों में से क्या ज्यादा चाहते हैं। इस पर उन्होंने कहा था कि वह पहचान को ज्यादा महत्व देते हैं और पैसा उनके पीछे आता है। उनका यह बयान इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। अब इस पूरे मामले पर रवि किशन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-अस्पताल में भर्ती हुईं Avika Gor, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल)
रवि किशन ने कह दी बड़ी बात
रवि किशन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'अच्छी प्रतिष्ठा पैसे से ज्यादा कीमती होती है।' उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिष्ठा और पैसा एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और इस पूरी बात में प्रतिष्ठा सबसे महत्वपूर्ण है। बता दें कि रवि किशन ने पहचान और पैसे को लेकर यह बात राज शमानी के पॉडकास्ट में कही थी। इससे पहले भी रवि किशन अपने बयानों के वायरल होने को लेकर बात कर चुके हैं। मां बहन के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि उनकी बातें सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल क्यों हो जाती हैं। रवि किशन ने बताया था कि वह भी आम इंसान हैं और उनसे भी बाकी लोगों की तरह गलतियां हो जाती हैं। उन्होंने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार वह गलती से वर्क फ्रॉम होम की जगह होम फ्रॉम वर्क बोल गए थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्हें खुद नहीं पता कि उनकी बातें बार-बार वायरल क्यों हो जाती हैं।
बताते चलें कि रवि किशन के लिए साल 2026 काफी व्यस्त रहा है। वह हाल ही में हिमांश कोहली, राजेश शर्मा, गोपाल दत्त और शिल्पा शिंदे के साथ फिल्म आर्यभट्ट का जीरो में नजर आए हैं। कमल चंद्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके बाद रवि किशन खोसला का घोसला 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, रणवीर शौरी, बोनी कपूर समेत कई कलाकार दिखाई देंगे। प्रशांत बघिया के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
