भोजपुरी

अहमदाबाद विमान हादसे से सदमे में हैं पवन सिंह, पोस्ट कर बोले, 'मन बहुत भारी है…'

Pawan Singh on Plane Crash in Ahmedabad: बीते दिन अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। ऐसे में अब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने अहमदाबाद विमान हादसे पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मन बहुत भारी है।

Image

Pawan Singh on Plane Crash in Ahmedabad

Pawan Singh on Plane Crash in Ahmedabad: 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट की लंदन के लिए उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के लगभग 30 सेकंड के बाद भी यह विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कहा जा रहा है कि इस प्लेन में 242 यात्री सफर कर रहे थे। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर रिएक्शन दिया। ऐसे में अब भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने भी इस दुखद दुर्घटना रिएक्ट करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट जारी किया है।

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर पवन सिंह ने दिया रिएक्शन

पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट दो तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'आज गुजरात में हुआ विमान हादसा दिल को झकझोर गया। ऐसी त्रासदी में अपनों को खोने का दर्द शब्दों से परे होता है। मैं उन सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके परिवारों के लिए दिल से प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उन्हें यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दे और घायल लोगों को जल्द स्वस्थ करें। मन बहुत भारी है…ॐ शांति।'

पवन सिंह के अलावा खेसारी लाल यादव और रवि किशन ने भी अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान पर शोक व्यक्त किया है। सभी सेलेब्स इस घटना से बेहद दुखी हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान, अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन सहित सेलेब्स ने इस दुखद घटना पर रिएक्ट किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article