टीवी मसाला

Bigg Boss 20: शो के पहले हफ्ते में होगी मुनव्वर फारूकी-Farrhana Bhatt की धांसू एंट्री, घरवालों को दिखाएंगे आइना

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में दो पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है। दावा है कि फरहाना भट्ट और मुनव्वर फारूकी शो में आने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Image

bigg boss 20

Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) धमाकेदार अंदाज में शुरू हो गया है। शो में एक साथ 18 कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार ली, जिनके बीच पहली ही रात से ट्रॉफी के लिए जंग शुरू हो गई है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच पहले ही दिन छोटी छोटी बहसबाजी देखने के लिए मिल रही है, जो आगे चलकर काफी बढ़ी होने वाली है। इस सबके बीच, शो से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। शो में अब दो पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है और ये दोनों कलाकार घरवालों को काफी कुछ समझाने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बादशाह से तलाक पर Isha Rikhi को Salman Khan ने दी बड़ी सलाह, बोले- 'उसने आपको दुख पहुंचाया...'

    इन दो कलाकार की होगी शो में एंट्री

    बिग बॉस 20 के पहले हफ्ते में इविक्शन पर मेकर्स ने तगड़ी प्लानिंग बनाई है। दावा है कि पहले हफ्ते में घरवालों को शो में सेटल होने का टाइम दिया जाएगा और इस वजह से पहले हफ्ते में इविक्शन नहीं होगा। यानी शो से अभी कोई बाहर नहीं जाने वाला। इसके अलावा, शो में एंटरटेनमेंट का तगड़ा लगने वाला है। बिग बॉस 20 में दो कलाकार की एंट्री होने वाली है, जो शो के पुराने कंटेस्टेंट्स रह चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 20 में फरहाना भट्ट और मुनव्वर फारूकी आने वाले हैं। फरहाना सीजन 19 की रनरअप रही हैं और मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के विनर रहे हैं। दावा है कि दोनों शो में आकर कंटेस्टेंट्स के साथ काफी सारी एक्टिविटीज करने वाले हैं, जिस वजह से कंटेस्टेंट्स की बीच गर्मा-गर्मी हो सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Premier Reaction: दर्शकों की उम्मीदों पर फिरा पानी, मैरी कोम सहित इन सदस्यों की हरकतें देख पकड़ा सिर

      शो में आते ही दिन कनिका मान को मिली स्पेशल पावर

      बता दें कि बिग बॉस 20 में एंट्री लेने वाली कनिका मान पहली कंटेस्टेंट बनी थीं और शो में आते ही कनिका मान को एक स्पेसल पावर मिली है। कनिका मान शो में उस इंसान को टारगेट कर सकती हैं, जो उन्हें पसंद नहीं आ रहा है और बिग बॉस की तरफ से भी उस इंसान से सभी चीजें धीरे धीरे छीन ली जाएगी। अब देखना होगा कि कनिका के निशाने पर कौन सा कंटेस्टेंट आता है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article