भोजपुरी

अंजली राघव को छूने वाले विवाद पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया ट्रोलर्स को जवाब

Pawan Singh Shared Cryptic Post: सामने आई वीडियो में देखा गया था कि पवन सिंह एक्ट्रेस अंजली राघव को गलत तरीके से छूते हुए नजर आए। ऐसे में अब इस पूरे विवाद पर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर डाला जिसे देखिए इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Pawan Singh Instagram Fan Page

Pawan Singh Shared Cryptic Post: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं जब से उन्होंने अंजली राघव को स्टेज पर गलत तरीके से छुआ। वायरल वीडियो में एक ईवेंट के दौरान पवन सिंह ने अंजली के कमर पर टच किया जो सभी को काफी गलत लगा। खुद बीते दिन अंजली ने वीडियो शेयर कर इस मामले पर रिएक्शन दिया जिसमें वो रोती हुई नजर आईं। सिर्फ यही नहीं हरियाणवी एक्ट्रेस अंजली राघव ने भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अब पूरा मामले पर पवन सिंह ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर चुप्पी तोड़ी।

पवन सिंह (Pawan Singh) लिखते हैं 'एक कहावत है, जिस तन लागे सो तन जाने । कोई न जाने पीर पराई ।' इसका मतलब है केवल वही व्यक्ति दर्द जानता है जो पीड़ित होता है। कोई भी अन्य व्यक्ति किसी दूसरे के दुख को सही मायने में नहीं समझ सकता। भारी ट्रोलिंग के बीच पवन सिंह के फैंस उन्हे जमकर सपोर्ट करते हुए नजर आए तो कुछ लोग उनके किरदार पर सवाल उठा रहे हैं। पवन सिंह पर इससे पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। इसी के साथ भोजपुरी के बाद पवन सिंह के गानों की डिमांड बॉलीवुड में भी होंगे लगी है।

अंजली राघव (Anjali Raghav) ने खुलासा किया कि पवन सिंह ये टच करते हुए ये कहा था की कमर पर कुछ लगा हुआ था। इवेंट खत्म होने के बाद मैंने अपनी टीम से पूछा कि क्या सच में कुछ लगा हुआ है, तो उन्होंने कहा कि नहीं। मुझे बहुत गुस्सा आया। रोना भी आया।' अंजली और पवन की इस कंट्रोवर्सी ने मानों आग पकड़ ली है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article