भोजपुरी

Pala Satake Song: पवन सिंह और मोनालिसा के रोमांटिक गाने ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, वायरल हुआ वीडियो

Pawan Singh's Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा की फिल्म 'सरकार राज' का 'पाला सटाके' गाने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह और मोनालिसा की रोमांटिक केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आ रही है। देखिए इस गाने का जबरदस्त वीडियो...

Image

Pawan Singh and Monalisa

Pala Satake Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी फैन्स उनकी फिल्मों और गानों को खूब पसंद करते हैं। इसी बीच पवन सिंह की फिल्म 'सरकार राज' का एक गाना 'पाला सटाके' यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ मोनालिसा नजर आ रही हैं। दोनों की सिजलिंग और रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैन्स को दीवाना बना दिया है। इस गाने को ट्यूब पर अब तक 19,144,304 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। इसका धांसू म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। आपको पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी पर फिल्माया गया ये भोजपुरी गाना कैसा लगा? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट के जरिए भी दे सकते हैं।

यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article