भोजपुरी

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के 'हमहू जवान बानी' गाने ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, वीडियो हुआ फैन्स के बीच वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 02:06 PM IST

Pawan-Akshara Bhojpuri Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह अलग होने के बाद भले ही एक-दूसरे की शक्ल देखना पसंद ना करते हों लेकिन दोनों की जोड़ी पर फिल्माए गए गाने आज भी इंटरनेट की दुनिया में फेमस हैं। दोनों का भोजपुरी गाना 'हमहू जवान बानी' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

Image

Pawan and Akshara SIngh

Pawan-Akshara Bhojpuri Song: एक समय था जब पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी को इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ियों में से एक माना जाता था। दोनों के अलग होने के बाद कभी इस जोड़ी को साथ में काम करते हुए नहीं देखा लेकिन उनकी फिल्में और गाने आज भी दर्शकों के बीच खूब फेमस हैं। ऐसे में अब पवन सिंह और अक्षरा की फिल्म 'सत्या' का भोजपुरी गाना 'हमहू जवान बानी' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही है। गाने में दोनों मैचिंग आउटफिट में कमाल लग रहे हैं। यहां देखिए इस जोड़ी फिल्माए गए इस बेहतरीन गाने का वीडियो...

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article