भोजपुरी

Namrita Malla ने शेयर कीं बोल्ड फोटोज तो फैंस ने उड़ाया मजाक, बोले 'पवन सिंह के साथ गाना करने के बाद भी...'

Namrita Malla in Bikini: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा नम्रता मल्ला ने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। लोग बोल रहे हैं कि पवन सिंह के साथ काम करने के बाद भी भोजपुरी डायरेक्टर उन्हें नहीं पूछ रहे हैं, इसीलिए उन्हें ऐसी तस्वीरें शेयर करनी पड़ रही हैं।

Image

Namrita Malla ने शेयर कीं बोल्ड फोटोज तो फैंस ने उड़ाया मजाक

Namrita Malla in Bikini: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा नम्रता मल्ला अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। नम्रता मल्ला (Namrita Malla) समय-समय पर अपनी बिकिनी फोटोज फैंस के साथ शेयर करती हैं, जिन्हें देखने के बाद उनके दिल धड़क उठते हैं। अदाकारा ने फैंस के साथ अपना लेटेस्ट बिकिनी फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें वो व्हाइट रंग की बिकिनी पहने दिख रही हैं। नम्रता मल्ला इन फोटोज में बेहद बोल्ड लग रही हैं लेकिन इनकी वजह से उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई है।

अगर आप सोच रहे हैं कि लोग नम्रता मल्ला को बोल्ड तस्वीरों के लिए क्यों ट्रोल किया जा रहा है तो बता दें कि लोग उनका यह कहकर मजाक उड़ा रहे हैं कि पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ गाना करने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिल रहा है, इसीलिए वो इंटरनेट पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर कर रही हैं। नम्रता मल्ला ने कुछ वक्त पहले भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ एक सुपरहिट गाना लाल घाघरा किया था, जो काफी वायरल हुआ था। इस गाने में नम्रता मल्ला ने पवन सिंह के साथ जमकर ठुमके मारे थे।

नम्रता मल्ला के लेटेस्ट फोटोज पर एक व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'अब भी तुम्हें ऐसे फोटोज शेयर करने की जरूरत पड़ रही है। अब तो तुमने पवन सिंह के साथ काम कर लिया है। अब भी तुम्हें लोग काम नहीं दे रहे हैं।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'अरे नम्रता जी अब तो ये सब बंद कर दो। जब तक तुम खुद ऐसी तस्वीरें शेयर करना बंद नहीं करोगी, तब तक तुम्हें भोजपुरी में बड़ी फिल्में नहीं मिलेंगी।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article