Khesari Lal Yadav Bondhu Teen Din 2.0 Song: भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारीलाल यादव का नया गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' तेजी से वायरल हो रहा है। सारेगाम हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुए इस गाने को भोजपुरी और बंगाली ऑडियंस का भी प्यार मिल रहा है। इस वजह से गाना लगभग डेढ़ करोड़ व्यूज के साथ नंबर म्यूजिक सेक्शन में यूट्यूब पर नंबर दो पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब भोजपुरी और बांग्ला संगीत का समागम देखने मिल रहा है।
गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' में खेसारी लाल यादव का शिल्पी राज ने साथ दिया है। खेसारीलाल यादव ने कहा कि बंगाल और बिहार का एक दूसरे से अन्योनाश्रय संबंध रहा है, जिसे समर्पित हमारा यह गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' है। हमारा गाना रिलीज हो चुका है और यह खूब सुना भी जा रहा है। यह भोजपुरी और बांग्ला भाषा के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कुछ नया करने की सोचता हूं। अब तक बंगाल के लोगों के साथ कई फिल्म किए थे। यहां शूट किया था। लेकिन जब सारेगामा हम भोजपुरी ने मुझे ये मौका दिया कि हम संगीत के माध्यम से दोनों संस्कृति के बीच सेतु बनाएं, तो मुझे लगा ये बेहतरीन होगा।

Khesari Lal Yadav Songs
अर्शिया अर्सी आ रही हैं नजर
'बोन्धु तीन दिन 2.0' इस गाने को खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज ने अपने स्वरों से सजाया है। इसके म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ बांग्ला अभिनेत्री अर्शिया अर्सी नजर आ रही हैं। दोनो की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। प्रोड्यूसर जे एस तिवारी और लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी और म्यूजिक आर्या शर्मा का है।सारेगामा हम भोजपुरी के एमडी बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' को हमने एक प्रयोग के तौर पर बनाया,जो सफल रहा है। सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा संगीत को नए नजरिए और रोचक प्रस्तुति के साथ गाने लेकर आने में विश्वास रखता है।
बद्रीनाथ झा के मुताबिक, 'हमने यहां दो लोकप्रिय भाषा भोजपुरी और बांग्ला में संगीत का समागम करने का प्रयोग किया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके बाद हम आगे भी ऐसे गाने लेकर आएंगे, जो हमारी संगीत के विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेगी।'
