Hariyarki Odhaniya Bhojpuri Song: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन कहा जाता है। दोनों एक्टर्स की भोजपुरी फिल्मों और गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इसी बीच खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की भोजपुर फिल्म 'डोली सजा के रखना' का 'हरियरकी ओढ़निया' गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में दोनों की रोमांटिक और क्यूट जोड़ी ने तहलका मचा दिया है। गाने में खेसारी लाल यादव आम्रपाली दुबे संग जोरदार ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं जबकि इसक म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने। यहां देखिए खेसारी और आम्रपाली के इस गाने का वीडियो...
भोजपुरी
Hariyarki Odhaniya: आम्रपाली दुबे संग खेसारी लाल यादव ने लगाए जोरदार ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
- Agency by: Agency
- Updated Oct 31, 2022, 05:14 PM IST
