Amrapali Dubey on Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनका एक मजेदार बयान है, जो उन्होंने भोजपुरी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह के साथ दिया है। आम्रपाली दुबे ने मजाकिया अंदाज में पवन सिंह से शादी करने की बात कह दी, जिसके बाद दोनों हंस पड़े। आम्रपाली दुबे का यह बयान बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ‘Toxic’ vs ‘Dhurandhar 2’: यश ने बताई रिलीज डेट बदलने की असली वजह, बोले- '200 करोड़ का नुकसान...')
क्या सच में पवन सिंह से शादी करना चाहती थीं आम्रपाली दुबे?
शो के एक एपिसोड में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान आम्रपाली ने कहा कि अकेले बच्चे की परवरिश करना उनके लिए मुश्किल होगा। इसके बाद उन्होंने मजाक में पवन सिंह से कहा कि क्यों न दोनों शादी कर लें और मिलकर बच्चे की पालते हैं। आम्रपाली दुबे के इस बयान को सुनने के बाद पवन सिंह भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाए। दोनोंकी यह बातचीत अब खूब वायरल हो रही है।
कौन हैं आम्रपाली दुबे?
आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के भवन कॉलेज से पूरी की। आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से नहीं बल्कि हिंदी टीवी से की थी। उन्होंने टीवी शो ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ से एक्टिंग की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने श्वेता सिंह का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘मायका’, ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ और ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ जैसे टीवी शोज में नजर आईं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan OTT Release: इस प्लेट पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी थलापति विजय की फिल्म, जानिए तारीख)
भोजपुरी फिल्मों से मिली बड़ी पहचान
टीवी के बाद आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। उन्होंने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया। इस फिल्म में वह दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ नजर आई थीं। इसके बाद आम्रपाली ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘बम बम बोल रहा है काशी’, ‘राम लखन’ और ‘निरहुआ चलल लंदन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। आम्रपाली ने पवन सिंह के साथ भी काम किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक सफल और लोकप्रिय अभिनेत्री के तौर पर है।
