भोजपुरी

भीगी-भीगी साड़ी में रिंकू घोष ने घायल किए दिल, फोटोज पर टिक गई सबकी नजरें

Rinku Ghosh Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रिंकू घोष अपनी बेइंतहा खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इस बीच रिंकू घोष ने अपना सुपर से ऊपर वाला लुक दिखाया है। भोजपुरी की क्वीन रिंकू घोष की नई फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो रेड साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। आइए नजर डालते हैं रिंकू के लेटेस्ट लुक पर...

Image

rinku ghosh pics

Rinku Ghosh Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रिंकू घोष अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। रिंकू घोष ने काफी समय तक अपनी अदाकारी से लोगों को एंटरटेन किया है। रिंकू ने भोजपुरी के तमाम बड़े एक्टर्स के साथ काम किया हैं। आज रिंकू घोष को लोग भोजपुरी की सफल एक्ट्रेस के तौर पर देखते हैं। बता दें कि रिंकू घोष सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस बीच रिंकू घोष की नई फोटोज सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लोग मदहोश हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं रिंकू की नई फोटोज पर....

रिंकू घोष ने शेयर की ऐसी फोटोज

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन रिंकू घोष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। लेटेस्ट फोटोज में रिंकू सिंह मैरून कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। रिंकू सिंह का ये लुक देख फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। रिंकू घोष की तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आज भी आप कमाल की लगती हो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपसे ज्यादा खूबसूरत कोई नहीं है।' भोजपुरी एक्ट्रेस रिंकू घोष की हर अदा पर लोग फिदा हो गए हैं।

रिंकू घोष ने मचाया धमाल

बताते चलें कि रिंकू घोष ने भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में धमाल मचाया है। रिंकू घोष कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। रिंकू घोष सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रिंकू घोष ने भोजपुरी में अपनी पहचान बना ली थी,लेकिन जब उनका करियर पीक पर था तो वो सबकुछ छोड़कर पति के साथ शादी करके विदेश में जाकर सेटल हो गई थीं। हालांकि अब एक बार फिर से वो भोजपुरी वर्ल्ड में एक्टिव हो गई हैं। फैंस रिंकू घोष की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article