भोजपुरी

जाह्नवी कपूर के सॉन्ग परदेसिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने साड़ी में दिखाई अदाएं, वीडियो हुआ वायरल

Monalisa latest Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बीच मोनालिसा ने एक बार फिर से अपने फैंस का दिन बना दिया है। मोनालिसा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर...

Image

Pic credit- monalisa (instagram)

Monalisa latest Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में अपनी पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। इस बीच मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। लेटेस्ट रील में मोनालिसा का लुक और अंदाज इतना किलर लग रहा है कि सभी लोग घायल हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं मोनालिसा के लेटेस्ट रील पर...

मोनालिसा ने अपने फैंस को किया क्लीन बोल्ड

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी के सॉन्ग परदेसिया को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने पर लोग जमकर रील बना रहे हैं। इस बीच अब मोनालिसा ने भी परदेसिया सॉन्ग पर अपनी अदाएं दिखाई है। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग मदहोश हो गए हैं। वायरल वीडियो में मोनालिसा साड़ी में नागिन की तरह बलखा रही हैं। मोनालिसा का ये अंदाज हद से ज्यादा किलर लग रहा है। भोजपुरी की क्वीन ने फैंस का दिन बना दिया है। मोनालिसा के रील पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

ऐसे फेमस हुईं मोनालिसा

बताते चलें कि मोनालिसा ने कड़ी मेहनत और लगन से दौलत और शोहरत कमाया है। पहले वो भोजपुरी में काम करती हैं अब वो टीवी इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेरा रही हैं। भोजपुरी फिल्मों में काम करने के बाद यूपी-बिहार में मोनालिसा काफी फेमस हो गई थी। हालांकि बिग बॉस में जाने के बाद मोनालिसा की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। मोनालिसा का हर एक पोस्ट पलभर में वायरल हो जाता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article