Aamrapali Dubey on Casting Couch: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आम्रपाली दुबे की हर अदा पर लोग फिदा हो जाते हैं। भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे हर मुद्दे पर खुलकर और बेबाकी से अपनी बात रखती है। इस बीच आम्रपाली दुबे ने कास्टिंग काउच के बारे में बात की है। आम्रपाली ने कहा कि अगर कोई लड़की से समझौते की डिमांड करता है, तो उसे तुरंत चप्पलों से मारना चाहिए। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
कास्टिंग काउच को लेकर आम्रपाली दुबे ने कही ये बात
सिद्धार्थ कनन ने आम्रपाली दुबे से पूछा कि भोजपुरी में कास्टिंग काउच होता है, ये कितना सच है? आम्रपाली दुबे ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं आपको बताती हूं, जो इंसान किसी चीज से गुजरता है, वही उसका दर्द ठीक से बता पाता है। मेरी हमेशा से यही दिक्कत रही है कि मैं मुंह पर जवाब दे देती हूं। कोई मुझसे ऐसी बात ही नहीं करता, इसलिए मेरे साथ ऐसा कभी हुआ ही नहीं। मेरे से ऐसी बात करने की कोई हिम्मत ही नहीं कर सकता। क्योंकि उनको पता था कि ये यहीं जूता निकाल के मारेगी।' आम्रपाली दुबे ने आगे कहा कि किसी भी एक्ट्रेस को यही रवैया रखना चाहिए तो उनसे कोई गलत बात नहीं कर पाएगा।
चर्चा में रहती हैं आम्रपाली दुबे
बताते चलें कि आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आम्रपाली अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आम्रपाली दुबे का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। आम्रपाली दुबे की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। आम्रपाली की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। यही वजह है कि आम्रपाली हमेशा अपने फैंस को सोशल मीडिया पर विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।
