Amrapali Dubey Reveals Having Crush On Shoaib Ibrahim: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कई हिट फिल्में तो दी ही हैं, साथ ही उनके म्यूजिक वीडियोज ने भी गर्दा उड़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। आम्रपाली दुबे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'रहना है तेरे पलकों की छांव में' से की थी। इस शो में उन्होंने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। वहीं अपने एक इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने बताया था कि उन्हें शोएब इब्राहिम पर क्रश था। इतना ही नहीं, उनके मम्मी-पापा को भी शोएब इब्राहिम काफी पसंद थे। आम्रपाली दुबे ने दीपिका कक्कड़ के सिलसिले में भी बात की।
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शोएब इब्राहिम से उनसे शाहरुख खान वाली वाइब आती है। उन्होंने शोएब इब्राहिम संग काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा, "वो बहुत मेहनती इंसान हैं और हर चीज में परफेक्ट हैं। फिर चाहे वो रोल टीवी का हो या असल जिंदगी का। वो अच्छे एक्टर के साथ-साथ बेटे और पति भी अच्छे हैं। जब वो भोपाल से मुंबई आए थे तो उनमें काम के लिए एक जुनून था। वो हर काम शिद्दत से करते थे। हर बार सेट पर 15 मिनट पहले ही पहुंचते थे।" आम्रपाली दुबे ने बताया कि उनके माता-पिता के साथ भी शोएब इब्राहिम के रिश्ते काफी अच्छे थे और उनकी मां ने कई बार एक्टर के लिए खाना भी भेजा था।
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने शोएब इब्राहिम के सिलसिले में बात करते हुए आगे बताया कि एक्टर उनके क्रश थे और इसलिए वो उन्हें चिढ़ाया भी करती थीं। आम्रपाली दुबे ने दीपिका कक्कड़ के शादी के बाद काम न करने पर भी रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं दीपिका से मिली नहीं हूं, लेकिन वो बहुत खुश दिखती हैं। अगर वो पति के साथ खुश हैं तो हम कौन होते हैं जज करने वाले। दीपिका शोएब के साथ खुश हैं और यही चीज मायने रखती है।"
