एंटरटेनमेंट

Karwa Chauth 2022: बॉलीवुड की ये अभिनेत्री मनाएंगी पहली करवा चौथ, पति की लंबी उम्र के लिए रखेंगी व्रत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 11:50 AM IST

Karwa Chauth 2022: इस बार कई बॉलीवुड एक्ट्रेस पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। आइये जानते हैं इस साल कौन-सी एक्ट्रेस अपना पहला करवा चौथ मनाने वाली हैं।

Image

Karwa Chauth 2022: बॉलीवुड की ये अभिनेत्री मनाएंगी पहली करवा चौथ, पति की लंबी उम्र के लिए रखेंगी व्रत

Karwa Chauth 2022: 13 अक्टूबर को इस बार करवा चौथ का त्‍यौहार मनाया जाएगा। पति पत्‍नी के असीम प्रेम के प्रतीक इस त्‍यौहार को कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी इस त्‍यौहार का काफी महत्‍व है। महिलाएं इस मौके पर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं और शाम को पूजन करने के बाद पति का चेहरा छलनी में देखकर चांद को अर्घ्‍य देती हैं। इस बार कई बॉलीवुड एक्ट्रेस पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। आइये जानते हैं इस साल कौन-सी एक्ट्रेस अपना पहला करवा चौथ मनाने वाली हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट इस साल पहली बार करवा चौथ मनाएंगी और अपने पति रणबीर कपूर के लिए व्रत रखेंगी। आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर से शादी की थी। इन दिनों वह प्रेग्नेंट हैं और दिसंबर में मां बनने वाली हैं।

कटरीना कैफ

बॉलीवुड अदाकारा कटरीना कैफ भी उन अभिनेत्रियों में से हैं जो इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। उन्होंने बीते साल राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट में विक्की कौशल को अपना हमसफर चुना था। दोनों की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में बड़े धूमधाम से हुई थी।

मौनी रॉय

टीवी की ‘नागिन’ और 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट की कोस्टार एक्ट्रेस मौनी रॉय भी पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं। मौनी रॉय ने अपने बॉय फ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ 27 जनवरी 2022 को सात फेरे लिये थे। गोवा में एक भव्य समारोह में मौनी रॉय की शादी हुई थी।

शिबानी दांडेकर

शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को फरहान अख्तर से शादी रचाई थी। इस साल शिबानी दांडेकर का पहला करवा चौथ है। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article