इलेक्शन

RJD की मुश्किलें बढ़ाएंगे तेज प्रताप! महुआ से लड़ेंगे चुनाव, बोले- 13 अक्टूबर को उम्मीदवारों को करूंगा ऐलान

Bihar Elections 2025: पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव राजद से अलग जनशक्ति जनता दल (JJD) नामक दल के संस्थापक हैं और अब वह बिहार विधानसभा चुनाव में न सिर्फ खुद खड़े हो रहे हैं, बल्कि अपने उम्मीदवारों को भी उतारने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को वह अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेंगे।

Image

जेजेडी संस्थापक तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो)

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है और अब एक-एक करके राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को अंजाम देने में जुटे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को वह अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेंगे।

RJD की राह में बन सकते हैं रोड़ा

तेज प्रताप यादव राजद से अलग जनशक्ति जनता दल (JJD) नामक दल के संस्थापक हैं और अब वह बिहार विधानसभा चुनाव में न सिर्फ खुद खड़े हो रहे हैं, बल्कि अपने उम्मीदवारों को भी उतारने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई मुझसे मिलने आ रहा है। तेज प्रताप ने साल 2015 के विधानसभा चुनावों में महुआ सीट से जीत दर्ज की थी और तब वह राजद में हुआ करते थे। वर्तमान में राजद नेता मुकेश कुमार रौशन इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

तेज प्रताप ने क्या कुछ कहा?

जेजेडी संस्थापक ने कहा कि मैं परसों (13 अक्टूबर को) अपने उम्मीदवारों का ऐलान करूंगा। परसों बड़ी घोषणाएं होंगी... मैं महुआ से चुनाव लड़ूंगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अन्य दलों से भी बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, "हर कोई मुझसे मिलने आ रहा है।"

सनद रहे कि तेज प्रताप को राजद और लालू परिवार से नैतिक और सामाजिद मूल्यों के गंभीर उल्लंघन के आरोप में निष्कासित कर दिया गया था, जब उनके एक फेसबुक पोस्ट से विवाद छिड़ा था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वह एक महिला के साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर उनके वैवाहिक विवाद का मसला ताजा हो गया, जो कुछ साल पहले सुर्खियों में रहा था। इस पर तेज प्रताप ने दावा किया था कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article