इलेक्शन

बंगाल के अलग-अलग इलाकों में कौन जीत रहा BJP या TMC? जानिए क्या कहता है JVC का Exit Poll

कुल मिलाकर एग्जिट पोल में बंगाल के लिए सस्पेंस बना हुआ है। किसी भी पार्टी की एकतरफा जीत होती नहीं दिख रही है। JVC ने अपने एग्जिट पोल बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा एवं टीएमसी के प्रदर्शन पर भी अनुमान जताया है।

Image

चार मई को आएंगे बंगाल चुनाव के नतीजे।

Photo : PTI

JVC exit poll on Bengal Polls: पश्चिम बंगाल में इस बार कौन सत्ता में आएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। बंगाल में दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का अनुमान जताया गया है लेकिन तृणमूल कांग्रेस भी पीछे नहीं है। एक एग्जिट पोल में उसे बंपर जीत की भविष्यवाणी की गई है जबकि JVC के एग्जिट पोल में कांटे का टक्कर बताया गया है। कुल मिलाकर एग्जिट पोल में बंगाल के लिए सस्पेंस बना हुआ है। किसी भी पार्टी की एकतरफा जीत होती नहीं दिख रही है। JVC ने अपने एग्जिट पोल बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा एवं टीएमसी के प्रदर्शन पर भी अनुमान जताया है।

नॉर्थ हिल्स

BJP: 22-25 सीटें

TMC: 3-5 सीटें

उत्तरी बॉर्डर

BJP: 28-32 सीटें

TMC: 30-34 सीटें

हाईलैंड्स

BJP: 33-36 सीटें

TMC: 19-22 सीटें

डेल्टा रीजन

TMC: 26-30 सीटें

BJP: 8-12 सीटें

दक्षिण बंगाल

TMC: 53-61 सीटें

BJP: 47-54 सीटें

BJP को मिल सकती हैं 150 से 175 सीटें-P MARQ

P MARQ के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा को 150 से 175 सीटें, टीएमसी को 118-138 सीटें, अन्य को दो से छह सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट और कांगेस को एक भी सीट नहीं मिल सकती है।

BJP को 146-161 सीटें : Matrize

Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक बंगाल में इस बार टीएमसी को 125 से 140 सीटें, भाजपा को 146 से 161 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट और कांग्रेस को यहां भी कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

टीएमसी को 178-189 सीटों का अनुमान: Peoples Pulse

Peoples Pulse के सर्वे में टीएमसी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। ममता बनर्जी की पार्टी को 178 से 189 सीटें, भाजपा को 95-110 सीटें, कांग्रेस को 1-3 सीटें, लेफ्ट को 0-1 सीट मिल सकती है।

BJP को मिल सकती हैं 150 से 160 सीटें : Chanakya

Chanakya Strategies के एग्जिट पोल में भाजपा को 150 से 160 सीटें, टीएमसी को 130 से 140 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस और लेफ्ट को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

प्रजा पोल ने भाजपा को दी 208 सीटें

वहीं, प्रजा पोल ने अपने सर्वे में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसके मुताबिक, बंगाल में भाजपा को 178 से 208 सीटों मिलती दिख रही हैं, जो बहुमत से बहुत आगे का आंकड़ा है। वहीं, इसने टीएमसी को 85 से 110 सीटों तक समेट दिया है। वहीं, प्रजा पोल का दावा है कि अन्य दलों को यहां एक भी सीटें नहीं मिलेंगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article