इलेक्शन

हम अलग ही कब हुए थे- फिर से बीजेपी ज्वाइन करने पर बोले भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर से बीजेपी के साथ जाते दिख रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भी पवन सिंह को बीजेपी से टिकट मिला था, लेकिन बंगाल पर बनाए गए वीडियो की वजह से उन्हें टिकट लौटाना पड़ गया था, जिसके बाद पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

Image

अमित शाह से आज ही मिले हैं पवन सिंह (फोटो- X)

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह मंगलवार को एक के बाद एक बीजेपी नेताओं से मिल रहे हैं। पवन सिंह ने पहले उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की, जिनके खिलाफ काराकट से भोजपुरी स्टार ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। कुशवाहा वो चुनाव हार गए थे, वजह पवन सिंह को ही बताया जाता रहा है, जिसके बाद अब विधानसभा चुनाव से पहले पवन सिंह एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं, जिससे अटकलें हैं कि वो बीजेपी के टिकट से बिहार में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

बीजेपी के साथ पवन सिंह

पवन सिंह ने आज कुशवाहा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। इन मुलाकातों के बाद जब पवन सिंह से पूछा गया कि क्या वो फिर से बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। इस पर पवन सिंह ने कहा कि वो बीजेपी से अलग ही कब हुए थे, वो बीजेपी के साथ ही थे।

लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने दिया था झटका

लोकप्रिय भोजपुरी गायक को भाजपा ने पहली बार 2024 में पश्चिम बंगाल के आसनसोल से मैदान में उतारा था। हालांकि बाद में पार्टी ने उन पर यह आरोप लगने के बाद उन्हें चुनाव मैदान से हटने के लिए दबाव डाला कि उनके संगीत वीडियो और गीतों में बंगाली महिलाओं को अभद्र तरीके से दिखाया गया है। पार्टी द्वारा उन्हें बिहार से टिकट देने से मना करने के बाद, राजपूत जाति से आने वाले पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। उच्च जातियों का एक वर्ग, खासकर राजपूत, उनके समर्थन में एकजुट हो गया, जिससे क्षेत्र के कुशवाह समुदाय में नाराजगी फैल गई और भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को कुछ सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। काराकाट लोकसभा चुनाव में कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे और यह सीट भाकपा (माले) ने जीती।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article