इलेक्शन

मोदी जी ने देश को 4 नासूरों से मुक्त कराया- टाइम्स नाउ नवभारत से बोले अमित शाह

Amit Shah Exclusive: आरक्षण पर अमित शाह के फेक वीडियो वायरल होने के मामले में जब सवाल पूछा गया तो गृह मंत्री ने कहा कि हर बार चुनाव में, जब से राहुल गांधी कांग्रेस की मुख्य व्यवस्था में आए हैं, वो चुनाव के स्तर को नीचे गिराते रहे हैं। हमने जनता को बता दिया है, अब जनता को फैसला करना है।

Amit Shah Exclusive: गृह मंत्री अमित शाह ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में कहा कि पीएम मोदी ने देश को 4 नासूरों से आजादी दिलवाई है। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी शुरू से ही चुनाव के स्तर को नीचे गिराते जा रहे हैं।

तुष्टीकरण की राजनीति पर क्या बोले शाह

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार ने जब वोट जिहाद को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा- "इस देश को कोई बंटवारा कर नहीं सकता, जो देश का बंटवारा करना चाहेगा उसको कड़ा जवाब मिलेगा। मोदी जी के 10 साल में इस देश से जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण, चारो नासूरों से मोदी जी ने इस देश के लोकतंत्र को मुक्त कराया है। अब इस तरह की बातों से चुनाव नहीं जीता जा सकता।"

फेक वीडियो वायरल होने पर क्या बोले अमित शाह

वहीं आरक्षण पर अमित शाह के फेक वीडियो वायरल होने के मामले में जब सवाल पूछा गया तो गृह मंत्री ने कहा कि हर बार चुनाव में, जब से राहुल गांधी कांग्रेस की मुख्य व्यवस्था में आए हैं, वो चुनाव के स्तर को नीचे गिराते रहे हैं। हमने जनता को बता दिया है, अब जनता को फैसला करना है।

जनता बनाने जा रही मोदी को तीसरी बार पीएम- शाह

अमित शाह ने आगे बात करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में UCC, वन नेशन, वन इलेक्शन और देश को दुनिया में तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना हमारा मुद्दा है। पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार फिर से पीएम बनाने के लिए तैयार है। अमित शाह ने कहा कि हम जहां भी जा रहे हैं, जनता हमसे दो कदम आगे दिख रही है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article