Amit Shah Exclusive Interview: टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीए को 400 सीटें मिलने जा रही हैं। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश में कोई गंभीरता से नहीं लेता है।
NDA 400 के पार?
टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने अपने कैंपेन ट्रेल के दौरान खास बातचीत की। इस दौरान अमित शाह ने 400 पार के नारे पर कहा कि ये कोई बहुत बड़ा टारगेट नहीं है। पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार फिर से पीएम बनाने के लिए तैयार है। अमित शाह ने कहा कि हम जहां भी जा रहे हैं, जनता हमसे दो कदम आगे दिख रही है।
अमित शाह ने बताए बीजेपी के मुद्दे
अमित शाह ने आगे कहा कि बीजेपी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं आने देगी, इस देश का कोई बंटवारा नहीं कर सकता। अमित शाह ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में UCC, वन नेशन, वन इलेक्शन और देश को दुनिया में तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना हमारा मुद्दा है।
आदिवासियों के मुद्दे पर शाह ने कांग्रेस को घेरा
आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासी को सर्वोच्च पद पर नहीं बैठाया। अमित शाह ने कहा- "मोदी सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों को घर, बिजली, पानी, पांच किलो अनाज प्रति व्यक्ति, 5 लाख तक का इलाज, घर में गैस का सिलेंडर, रोजगार उन्हें उपलब्ध कराया।"
