West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच अहम मुकाबला देखा जा सकता है इस बीच, 'टाइम्स नाउ नवभारत' की 'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव' को लेकर 'बंगाल यात्रा' जारी है। ऐसे में कार्यक्रम के मद्देनजर 'एंकर श्वेता भट्टाचार्य' राजनीतिक दलों की नस टटोलने के लिए 'कोलकाता' पहुंची हैं ग्राउंड रिपोर्ट में देखते हैं कि यहां के अहम मुद्दे क्या हैं।
23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ, जिसमें 152 सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में बंपर वोटिंग हुई और मतदान प्रतिशत करीब 92.88% तक पहुंच गया। इसके बाद अब सभी पार्टियों की नजर बंगाल के दूसरे चरण पर है।
देखिए दुर्गा आंगन, कोलकाता के लोगों से समझिए बंगाल में इस बार किसकी सरकार बनने जा रही है।
पश्चिम बंगाल की पहचान है दुर्गा पूजा
महाराष्ट्र में जैसे गणेश उत्सव मनाया जाता है, ठीक वैसे ही पश्चिम बंगाल की पहचान है दुर्गा पूजा। 500 साल से ज्यादा दुर्गा पूजा के इतिहास को अपने आप में कहते हैं यहां 1606 में दिनाजपुर के एक जमींदार परिवारने सबसे पहली और भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया था। लेकिन कुछ इतिहासकारों का यह भी मानना है कि 1576 में ताहिरपुर के1राजा कंस नारायण ने सबसे पहली और भव्य दुर्गा पूजा आयोजित की थी।
इतिहास में इसलिए भी दर्ज होगी ये तारीख है क्योंकि कोलकाता का यह दुर्गा आंगन दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा आंगन होगा। तकरीबन 2 लाख वर्ग फुट में इस दुर्गा आंगन का विस्तार होगा और इसके परिसर में अलग-अलग देवी देवताओं की मूर्तियां लगेंगी
दुर्गा आंगन का एक बड़ा इफेक्ट बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी?
लेकिन दुर्गा आंगन का एक बड़ा इफेक्ट 4 मई को आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी देखने को मिलेगा। ऐसा इसलिए
क्योंकि आधारशिला जब दुर्गा आंगन की रखी गई तो इसके पीछे आरोप लगाए गए। आरोप यह है कि ममता बनर्जी ने बहुत सोची समझी रणनीति के तहत कोलकाता में इस दुर्गा आंगन की आधारशिला रखी है या इसका निर्माण करवा रहे हैं।
बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 77 सीटें निकाली थीं
दीदी का यह कदम बीजेपी की उस रणनीति के जवाब में है जिसमें वो बंगाल के हिंदुओं के दिलों में धीरे-धीरे पैठ बनाने की कोशिश कर रही हैं। इस कोशिश में बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 77 सीटें निकाली और इस बार वो ममता को सत्ता से उखाड़ फेंकने के मिशन के साथ बंगाल में उतरी है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे कब?
बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
