West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच अहम मुकाबला देखा जा सकता है इस बीच, 'टाइम्स नाउ नवभारत' की 'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव' को लेकर 'बंगाल यात्रा' जारी है। ऐसे में कार्यक्रम के मद्देनजर 'एंकर श्वेता भट्टाचार्य' राजनीतिक दलों की नस टटोलने के लिए 'मुर्शिदाबाद' (Murshidabad Assembly) पहुंची हैं ग्राउंड रिपोर्ट में देखते हैं कि यहां के अहम मुद्दे क्या हैं।
मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल का एक ऐतिहासिक शहर है, जो 18वीं सदी में बंगाल, बिहार और ओडिशा की राजधानी रहा। भागीरथी नदी के तट पर स्थित यह शहर नवाब मुर्शिद कुली खान द्वारा बसाया गया था और यह सिल्क (रेशम) उत्पादन व अपनी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है। 1757 में प्लासी के युद्ध के बाद इसका महत्व कम हो गया, लेकिन आज भी यह पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यह एक मुस्लिम बहुल जिला है।
'मुर्शिदाबाद' के अहम मुद्दे क्या हैं और लोग इस चुनाव को किस तरीके से ले रहे हैं, यह सब जानने की कोशिश की, यहां देखें पूरी रिपोर्ट-
मुर्शिदाबाद अपने सुनहरे इतिहास और नवाबों के दौर की शानदार इमारतों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है, जो आज भी उस दौर की भव्यता की गवाही देते हैं।
तृणमूल कांग्रेस सरकार ने भारी बहुमत से जीत हासिल की
पश्चिम बंगाल विधानसभा का 2021 का चुनाव पश्चिम बंगाल में आयोजित 17वां पंचवर्षीय विधानसभा चुनाव था। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की, हालांकि जनमत सर्वेक्षणों में आम तौर पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया था , जो 77 सीटों के साथ आधिकारिक विपक्ष बनी। पश्चिम बंगाल के इतिहास में पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का कोई भी सदस्य निर्वाचित नहीं हुआ।
पश्चिम बंगाल में वोटिंग कब होगी?
बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण की 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को, जबकि 142 सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
