बंगाल चुनाव 2026 एग्जिट पोल (Bengal Chunav 2026 Exit Poll Live): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल आ गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए JVC के Exit Poll में BJP और TMC के बीच कांटे की टक्कर है।
TMC+: 131-152
BJP: 138-159
CPI(M)+: 00-01
Congress: 00-02
Others: 00-01
मैट्रिज ने भाजपा को दी 125 से 140 सीटें
मैट्रिज एग्जिट पोल के हिसाब से पश्चिम बंगाल में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां भाजपा 146 से 161 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करती दिख रही है। वहीं यहां उसे 42.5% वोट शेयर मिल सकता है। इसके अलावा, बात अगर टीएमसी की करें तो टीएमसी गठबंधन को यहां 125 से 140 सीट मिल सकती हैं, उसे40.8% वोट शेयर मिलता दिख रहा है।
पोल डायरी ने जताया ये अनुमान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान पूरे होने के बाद एग्जिट पोल के अनुमान आने लगे हैं। यहां पोल डायरी ने टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं बात अगर भाजपा की करें तो 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
पीमारक्यू बता रहा भाजपा बना सकती है सरकार
वहीं, पीमारक्यू ने अपने सर्वे में बंगाल में भाजपा की सरकार बनते दिखाया है। पीमारक्यू के मुताबिक, भाजपा यहां 150 से 175 सीटों हासिल कर राज्य में बहुमत वाली सरकार बना सकती है। वहीं, टीएमसी को यहां 118 से 138 सीटों मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
Chanakya Exit Poll 2026
चाणक्य स्ट्रेटेजीज ने अपने एग्जिट पोल मेंपश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया है। इसके मुताबिक, यहां तृणमूल कांग्रेस को 130-140, भाजपा को 150-160, कांग्रेस को 00 और अन्य को 06-10 सीटें मिल सकती हैं।प्रजा पोल के सर्वे में भाजपा को मिलती दिख रही बढत
वहीं, प्रजा पोल ने अपने सर्वे में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसके मुताबिक, बंगाल में भाजपा को 178 से 208 सीटों मिलती दिख रही हैं, जो बहुमत से बहुत आगे का आंकड़ा है। वहीं, इसने टीएमसी को 85 से 110 सीटों तक समेट दिया है। वहीं, प्रजा पोल का दावा है कि अन्य दलों को यहां एक भी सीटें नहीं मिलेंगी।
पीपुल्स पल्स ने टीएमसी को जिताया
वहीं,पीपुल्स पल्स ने बाकी अन्य सर्वे से अलग तस्वीर पेश की है। इसने यहां तृणमूल कांग्रेस को 177 से 187 सीटें जिताई हैं। जबकि भाजपा को 95 से 110 सीटें मिल सकती हैं।
2021 में गलत साबित हुए थे एग्जिट पोल
एग्जिट पोल अनुमान होते हैं, न कि सटीक भविष्यवाणी। 2021 का पश्चिम बंगाल चुनाव इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है। लगभग सभी प्रमुख एजेंसियों ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को काफी कम आंका, जबकि बीजेपी को ज्यादा सीटें दीं। अनुमान और असल नतीजों के बीच कई मामलों में बड़ा अंतर देखने को मिला।
