इलेक्शन

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बंगाल में माछ भात क्या खाया हो रही जबरदस्त चर्चा, क्या दे रहे 'मैसेज'-Video

BJP MP Anurag Thakur Eat Fish: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार के दौरान कोलकाता में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मछली-चावल खाया।

Image

अनुराग ठाकुर ने बंगाल में माछ भात खाया

Anurag Thakur Eat Fish: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार के दौरान कोलकाता में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मछली-चावल खाया। उनका माछ भात (मछली-चावल) खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खासी चर्चा हो रही है।

सामने आए इस वीडियो में ठाकुर कोलकाता की गलियों में 'माछ-भात' (मछली और चावल) का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो ने बंगाल की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या बीजेपी अपनी 'हिंदी-पट्टी' वाली शाकाहारी छवि को चेंज करके बंगाली अस्मिता में रचने-बसने का प्रयास कर रही है।

'यूसीसी लागू करेंगे और यह मोदी की गारंटी...'

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद यूसीसी लागू करेंगे और यह मोदी की गारंटी है। कोलकाता में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में ममता बनर्जी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 15 साल के शासन में टीएमसी ने बंगाल को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन का शिकार बना दिया है। उन्होंने दावा किया कि 4 मई को बंगाल की जनता को टीएमसी से मुक्ति मिल जाएगी और 'सोनार बांग्ला' का सपना साकार होगा।

'टीएमसी का मतलब है आतंक, हत्या और कट मनी'

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी के पास 15 सालों का कोई हिसाब-किताब नहीं है, इसलिए वह डर और भ्रम फैला रही हैं। वह जनता को डराने की कोशिश कर रही हैं। यह उनका अपना डर और भ्रम है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार व्यभिचार को रोक नहीं पाई, युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई और उन्हें पलायन के लिए मजबूर कर दिया। हर बंगाली के ऊपर 77,200 रुपए का कर्ज चढ़ा दिया है और हर परिवार पर करीब 3 लाख रुपए का कर्ज है। अब जवाब न होने पर सीएम ममता बनर्जी झूठ की मशीन बन गई हैं।उन्होंने कहा कि टीएमसी का मतलब है आतंक, हत्या और कट मनी। 4 मई को जनता इन तीनों से मुक्त हो जाएगी। कमल खिलेगा और सोनार बांग्ला का सपना पूरा होगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article