इलेक्शन

अमेठी, रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार पर सस्पेंस कायम रहेगा, मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया संकेत

Mallikarjun Kharge : शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे खरगे से पत्रकारों ने अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'अभी कुछ और दिन इंतजार करिए'। नेताओं के पार्टी छोड़ कर जाने पर उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी बहती नदी के समान है, कुछ लोगों के जाने से उसके बहाव में कोई फर्क नहीं पड़ता।'

Image

गुवाहाटी में मल्लिकार्जुन खरगे।

Mallikarjun Kharge : उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों अमेठी और रायबरेली पर सस्पेंस बना हुआ है। लोकसभा के दो चरणों का मतदान संपन्ना हो गया है लेकिन इन दोनों सीटों पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से उम्मीदवार हो सकती हैं।

राहुल गांधी इस बार भी केरल के वायनाड से उम्मीदवार हैं। वायनाड सीट पर दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को मतदान संपन्न हो गया। उम्मीद की जा रही थी कि मतदान संपन्न हो जाने के बाद कांग्रेस अमेठी से राहुल को उम्मीदवार घोषित करेगी। साथ ही रायबरेली सीट के लिए भी प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को अपने बयान से संकेत दिया कि अभी लोगों को इन दोनों सीटों के लिए उम्मीदवार का इंतजार करना पड़ेगा।

तीनों पार्टियां मिलकर फैसला लेती हैं-खरगे

शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे खरगे से पत्रकारों ने अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'अभी कुछ और दिन इंतजार करिए'। नेताओं के पार्टी छोड़ कर जाने पर उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी बहती नदी के समान है, कुछ लोगों के जाने से उसके बहाव में कोई फर्क नहीं पड़ता।' महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी की तरफ से कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव में न उतारने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'वहां तीन पार्टियों की अघाड़ी है। तीनों पार्टियां मिलकर फैसला लेती हैं। कुछ गलतफहमी भी होती है, उन्हें राज्यसभा और विधानसभा सीटों में कंपनसेट किया जाएगा। हमारी तरफ से कोई समस्या नहीं है।'

शनिवार सीईसी की बैठक

शनिवार शाम कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होनी है। संभावना है कि इस बैठक में रायबरेली, अमेठी तथा कुछ अन्य लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं हैं। उन्होंने दो दशक तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

2004 से 2019 तक अमेठी से सांसद रहे हैं राहुल

राहुल गांधी 2004 से 2019 तक अमेठी से लोकसभा सदस्य रहे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article