Punjab Chunav 2022 : लुधियाना में राहुल की सुरक्षा में हुई चूक, झंडा चेहरे पर लगा, Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 02:27 PM IST

Punjab Assembly Elections 2022 : गनीमत रही कि इस झंडे से कांग्रेस नेता को गंभीर चोट नहीं आई। रास्ते में लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए राहुल ने अपनी कार का शीशा नीचे उतारा था, इसी दौरान उनकी तरफ झंडा फेंका गया।

चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक सामने आई है। दरअसल, रविवार को राहुल का लुधियाना में कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में उन्होंने पंजाब के लिए सीएम पद के चेहरे का ऐलान किया। राहुल की कार जब समारोह स्थल के लिए निकली तो एक शख्स ने उन पर झंडा फेंका। यह झंडा उनके चेहर पर लगा। गनीमत रही कि इस झंडे से कांग्रेस नेता और वायनाड के साांसद को गंभीर चोट नहीं आई। रास्ते में लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए राहुल ने अपनी कार का शीशा नीचे उतारा था, इसी दौरान उनकी तरफ झंडा फेंका गया। इस घटना के बाद राहुल ने अपनी कार का शीशा ऊपर चढ़ा लिया। इस कार को कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ चला रहे थे। कार में नवजोत सिंह सिद्धू भी सवार थे। 

End of Article