'तुम मुसलमान सीधे हो जाए तो सभी मेरे पैर पकड़ेंगे', टिकट नहीं मिलने पर झल्लाए इमरान मसूद, Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2022, 11:30 AM IST

Imran Masood viral video : चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थामने वाले इमरान मसूद का दर्द छलक कर सामने आ गया है। दरअसल, इमरान मसूद सपा में तो शामिल हुए हैं लेकिन सहारनपुर से उन्हें टिकट नहीं मिला है।

नई दिल्ली : चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थामने वाले इमरान मसूद का दर्द छलक कर सामने आ गया है। दरअसल, इमरान मसूद सपा में तो शामिल हुए हैं लेकिन सहारनपुर से उन्हें टिकट नहीं मिला है। अब सहारनपुर के इस फ्रायर ब्रांड नेता की झल्लाहट सामने आई है। सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि 'अरे दूसरों के पैर पकड़वा रहे। तुम मुसलमान सीधे हो जाओ तो सारे मेरे पैर पकड़ते फिरेंगे।' कुछ दिनों पहले मसूद ने सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर के साथ सपा का दामन थामा है। इमरान मसूद साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 'बोटी-बोटी काटने' वाला बयान देकर विवादों में आए थे। 

End of Article