इलेक्शन

Varuna Karnataka Election Results 2023: वरुणा सीट काउंटिंग जारी, वी सोमन्ना पीछे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2023, 09:26 AM IST

Varuna Karnataka Election Results 2023: इस सीट पर उनका मुकाबला चार बार के विधायक भाजपा के सोमन्ना से है। सिद्दारमैया खुद नौ बार विधायक रह चुके हैं। सोमन्ना दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि इस सीट को जीतना सिद्दारमैया के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है।

Image

वरुणा सीट हाई प्रोफाइल सीट है।

Photo : PTI

Varuna Karnataka Election Results 2023: वरुणा सीट भी हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिगग्ज नेता सिद्धारमैया इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर मतगणना जारी है और रुझान आने लगे हैं। सिद्धारमैया के खिलाफ भाजपा ने कर्नाटक सरकार के मंत्री वी. सोमन्ना को प्रत्याशी बनाया है। जबकि जेडीएस से डॉ. भारती शंकर उम्मीदवार हैं। 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई। 2008 और 2013 में यहां से कांग्रेस के सिद्धारमैया जीते। 2018 में सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्र एस ने इस सीट पर कांग्रेस का परचम लहराया। इस सीट पर उनका मुकाबला चार बार के विधायक भाजपा के सोमन्ना से है। सिद्दारमैया खुद नौ बार विधायक रह चुके हैं। सोमन्ना दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि इस सीट को जीतना सिद्दारमैया के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है।

उम्मीदवार

सिद्दारमैया-कांग्रेस-आगे

वी सोमन्ना-भाजपा

डॉ. भारती शंकर जेडी-एस

वरुण सीट पर कुल 213,812 मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 108,252 और महिला मतदाताओं की संख्या 105,547 है। जबकि ट्रांसजेंडर 13 हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर सिद्दारमैया के बेटे यतींद्र एस विजयी हुए थे। यतींद्र को इस चुनाव में 96,435 वोट मिले। उन्होंने भाजपा के टी बासवराजू को 58,616 वोटों के अंतर से हराया। भाजपा उम्मीदवार को 37,819 वोट मिले थे।

73.19 प्रतिशत मतदान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को वोट डाले गए। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने कहा, 'कर्नाटक ने अपने लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अंतिम मतदान 73.19 प्रतिशत दर्ज किया गया।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article