इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: चंडीगढ़ में कांग्रेस पर गरजे CM Yogi, बोले- उनके अंदर दुर्योधन और औरंगजेब की आत्मा

Lok Sabha Election 2024: चंडीगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पहले जब विस्फोट होते थे तब कांग्रेस सरकार कहती है कि आतंकवाद सीमा पार से हो रहा है। आज अगर पटाखा भी फट जाता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान भी जानता है कि यह नया भारत है।

Image

चंडीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को चंडीगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार संजय टंडन के लिए जनसभा की। यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो भावना पूरे देश की है, वही चंडीगढ़ की है। यह देश में पहली बार हो रहा है कि पांचवे चरण के मतदान हो रहा है, दो चरण अभी बाकी हैं लेकिन, देश निश्चिंत है कि आएंगे तो मोदी ही। उन्होंने कहा, हम लोग निश्चिंत हैं क्योंकि परिणाम के बारे में जनता-जनार्दन ने पहले ही तय कर दिया है कि तीसरी बार भी मोदी की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा, जब हम लोग 400 पार की बात करते हैं तो कांग्रेस को चक्कर आने लगते हैं, क्योंकि कांग्रेस 400 सीट पर चुनाव नहीं लड़ी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, जब लोग जनता से पूछते हैं कि 400 पार का मतलब क्या है तो जवाब होता है, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। क्योंकि जो राम का है वही राष्ट्र का है, वही काम का है। उन्होंने कहा, पूरा चुनाव इसी के इर्द-गिर्द घूम रहा है। कांग्रेस के नेता पहले ही प्रभु राम को नकार चुके थे। पहले इन्होंने कहा था कि भारत के अंदर राम मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए था, हम कहते हैं कि वे कम से कम इटली में ही राम मंदिर बनवा देते।

पीएम मोदी को बताया संकटमोचक

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए पीएम मोदी को संकटमोचक बताया। उन्होंने कहा, जब भी दुनिया पर कोई संकट आता है तो मोदी जी संकटमोचक बनकर सामने आते हैं। उन्होंने कहा, पहले जब विस्फोट होते थे तब कांग्रेस सरकार कहती है कि आतंकवाद सीमा पार से हो रहा है। आज अगर पटाखा भी फट जाता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान भी जानता है कि यह नया भारत है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मनीष्ज्ञ तिवारी को उड़नखटोला बताया और कहा कि चुनाव के बाद ये भाग जाते हैं।

पहला हक मुस्लिमों का तो हिंदू कहां जाएगा?

सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस की सरकार कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों कहा है। अगर ऐसा है तो देश का हिंदू और सिख कहां जाएगा? उन्होंने कहा, अभी तो सीएए लागू हुआ है और जैसे ही पाकिस्तान में रह रहे पीड़ित हिंदुओं, सिखों, बौद्धों को नागरिकता प्रदान करनी शुरू की गई, कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा। वे कह रहे हैं कि ये सब क्यों किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा, अगर भारत मानवता की रक्षा नहीं करेगा तो कौन करेगा। उन्होंने कहा, कांग्रेसियों के अंदर दुर्योधन की आत्मा प्रवेश कर गई, ये मानने वाले नहीं हैं। मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास की भावना ने काम किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की की आत्मा प्रवेश कर गई है। हमें दूसरा औरंगजेब नहीं चाहिए। कांग्रेस ने देश और समाज को बांटने का काम किया है। अब उनकी नजर लोगों की प्रॉपर्टी पर है, इनके नेता कहते हैं कि सरकार आई तो सर्वे कराएंगे और फिर विरासत टैक्स लगाएंगे।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article